Vijay Rupani resigns: विजय रुपाणी ने राज्यपाल Acharya Devvrat को सौंपा त्याग पत्र, राज्य की जनता का किया धन्यवाद

0
458
विजय रुपाणी ने 7 अगस्त साल 2016 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। वे पश्चिम राजकोट से MLA हैं।

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री (Gujrat Chief Minister Vijay Rupani) पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह साफ नहीं हुई है। लेकिन विजय रुपाणी ने अपना पद त्याग दिया है। रुपाणी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का आभार व्यक्त किया है।

CM की रेस में यह तीन चेहरे सबसे आगे

बता दें कि, कुछ ही देर पहले विजय रुपाणी ने राज्यपाल Acharya Devvrat से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। रुपाणी के साथ उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Nitin Patel) भी थे। खबर है कि, विजय रुपाणी के बाद सीएम की रेस में मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) का नाम सबसे आगे चल रहा है।

रुपाणी के जाते ही गुजरात के मुख्यमंत्री की रेस में तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं उसमें, प्रफुल्ल पटेल, मनसुख मांडविया, और सी. आर. पाटिल और नितिन पटेल का नाम शामिल है।

इस्तीफे के बाद Vijay Rupani ने क्या कहा ?

इस्तीफे के बाद पूर्व सीएम विजय रुपाणी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे जनता की सेवा करने का मौका दिया। पीएम मोदी की अगुवाई में गुजरात में काफी विकास हुआ है। मैं अब पद त्यागने के बाद पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा।”

रुपाणी ने आगे कहा, समय के साथ जिम्मेदारियां बदलती हैं। मैं खुश हूं कि मुझे गुजरात में काम करने का मौका मिला। पार्टी संगठन में काम करता रहूंगा। रुपाणी ने कहा कि, नए चेहरोें को मौका मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि, साल 2022 में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में रुपाणी का पद त्यागना बड़ी रणनीति मानी जा रही है। इससे ही साफ हो गया है कि, गुजरात में पार्टी नए चेहरे के साथ चुनाव लड़ने वाली है।

Vijay Rupani की विफलता

कोरोना काल को लेकर विजय रुपाणी के नेतृत्व वाली सरकार सवालों के घेरों में रही है। वहीं राज्य में आम आदमी पार्टी नेे भी अपनी पकड़ को मजबूत किया है। कांग्रेस के सामने भी बीजेपी कमोजर पड़ रही थी। राज्य में कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं लगातार रुपाणी के खिलाफ मुद्दे उठाते रहते हैं।

राज्य में अधिकतर समय बीजेपी की सरकार रही है। पार्टी अपने रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए किसी दमदार चेहरे को गुजरात के लिए तलाश रही है। कहा जा रहा है कि,रुपाणी का नाम लगातार विफलता में गिना जा रहा था। चाहे वो कोरोना काल हो या फिर कांग्रेस से मुकाबले की।

1995 से बीजेपी गुजरात में कर रही है राज

गुजरात में साल 1995 से ही बीजेपी की सरकार रही है। पीएम मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 से लेकर 22 मई 2014 तक गुजरात के सीएम के तौर पर काम किया है। गुजरात की जनता पीएम मोदी के अलावा कमतर ही किसी अन्य चेहरे को स्वीकार करती है।

साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसमें गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा शामिल है। पार्टी किसी भी भी किमत पर राज्य में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है। पार्टी उत्तराखंड में भी दो सीएम बदल चुकी है। वहीं कर्नाटक में सीएम येदियुरप्पा को अपना पद त्यागना पड़ा था। राज्य में बीजेपी बड़ा उलटफेर कर रही है।

यह भी पढ़ें:

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी बोले- पौराणिक काल के गूगल थे नारद

विजय रूपाणी सरकार ने फल का किया नामकरण, ड्रैगन फ्रूट से हुआ कमलम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here