CM Yogi Adityanath का सपा पर निशाना- कहा- “अब्बा जान कहने वाले हजम कर जाते थे गरीबों का राशन”

0
353
Yogi-Adityanath UP Election 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कुशीनगर और संत कबीर नगर जिलों में जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पहले की सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होनें कहा कि गरीबों को मिलने वाले राशन का घोटाला सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Yogi गरीबों का राशन कोई नहीं खा सकता

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाले तालिबानी समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त न करे। आज गरीबों का राशन कोई नहीं निगल सकता अगर निगला तो वह जेल जाएगा। 2017 से पहले किसी को भी राशन नहीं दिया जाता था, ऐसा कहते हुए उन्होनें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हल्ला बोलते हुए कहा कि ‘अब्बा जान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे, अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था, आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा।’

कांग्रेस पर  हमला

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस बीमारी देती है, राम की आस्था का अपमान करती है। और माफियाओं को जन्म देती है। लेकिन बीजेपी नागरिकों को स्वस्थ करती है, भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का निर्माण करती है।

कुशीनगर से जल्द शुरु होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। भगवान बुद्ध की वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शे पर आया। 13 शक्तिशाली देशों में बुद्ध ने भारत की शिक्षा और संस्कृति को पहुंचाया है। यहां से पहली उड़ान भी अंतरराष्ट्रीय होगी।

यह भी पढ़ें:

Ayodhya में 18 सितंबर को OBC बैठक करेगी BJP, CM Yogi होंगे शामिल

Sant Kabir Nagar: CM Yogi ने दी करोड़ों की सौगात, कहा- हमारी सरकार में असामाजिक तत्वों में कानून का भय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here