Chandigarh University: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाने का वीडियो लीक मामले को लेकर लगातार हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब यह सामने आ रहा है कि इस मामले में आरोपी छात्रा के साथ और भी कई लोग जुड़े हुए हैं। इस शर्मनाक घटना में हिमाचल के रहने वाले दो युवक सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा का नाम सामने आ रहा है। वहीं पुलिस लड़की के कथित बॉयफ्रेंड को शिमला से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पंजाब पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
Chandigarh University: युवकों पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का दावा!
बता दें कि इन लड़को को वीडियो भेजने वाली लड़की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MBA की स्टूडेंट है। लड़की शिमला के रोहड़ू एरिया से ही ताल्लुक रखती है। साथ ही उसका कथित बॉयफ्रेंड भी शिमला का ही रहने वाला है। एक ही इलाके से होने के कारण दोनों की पुरानी जान-पहचान है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक MBA स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर रहे थे। लड़कों के पास छात्रा का प्राइवेट वीडियो था। वह उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। कहा जा रहा है कि लड़की इसलिए ही उन लड़कों को वीडियो भेज रही थी। एक दिन जब छात्रा लड़कियों के नहाने का वीडियो छिप कर बना रही थी तभी अन्य 6 लड़कियों ने उसे ऐसा करते हुए पकड़ लिया। लड़कियों ने इसकी जानकारी सबसे पहले वॉर्डन राजविंदर कौर को दी थी। जिसे अब सस्पेंड कर दिया गया है।
7 दिन की पुलिस हिरासत में आरोपी
वहीं पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एसआईटी का गठन किया है। इसमें तीनों महिला अधिकारी हैं। उधर, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि मामले में पहले पुलिस ने यह बयान दिया था कि लड़की ने केवल अपना ही वीडियो कथित बॉयफ्रेंड को भेजा है। लेकिन अभी तक यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि आखिर लड़की ने कितनी वीडियो शेयर की है।
संबंधित खबरें: