Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। देश के पांच राज्यों में इसी साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी ने शुक्रवार (7 जुलाई) को चार राज्यों में अपने चुनाव प्रभारियों का नाम तय कर दिया है। पार्टी ने चुनावी राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना, प्रहलाद जोशी को राजस्थान, ओम माथुर को छत्तीसगढ़ और भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है।

Assembly Elections 2023: हाल ही में BJP ने बदले थे कई प्रदेश अध्यक्ष
गौरतलब है कि बीजेपी ने इससे पहले 4 जुलाई को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले थे। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान देने का फैसला किया गया था।
यह भी पढ़ें: