Bihar News: बिहार के भागलपुर में मंगलवार देर रात एक हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक ट्रक में रखे कई सिलेंडर एक-एक कर के फटने लगे। इस भीषण धमाके से पूरा इलाका सहम गया और भगदड़ सी मच गया है। इस आग की लपटें कई दूर तक दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद एनएच-31 को तत्कालिक रूप से बंद कर दिया गया था।

Bihar News: देर रात हुआ हादसा
बिहार के भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के सतीश नगर की है। तकरीबन 2.30 बजे रात को गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाका हो गया। एक-एक कर के लगभग 30-35 सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप था। धमाके की आवाज आते ही पूरा इलाका दहल उठा और लोगों की भीड़ लगने लगी। सभी घटना का वीडियो बनाने लगे और एनएच-31 को दोनों ओर से रोक दिया गया। पुलिस जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक के मौके पर ही चिथड़े उड़ गए और उसकी मौत हो गई।
Bihar News: मौके पर पहुंची दमकल की की गाड़ियां
आसपास रहने वाले किसानों को लगा कि कही बम ब्लास्ट हुआ है, वे सभी अपने-अपने जानवरों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। लेकिन कुछ देर में उन्हें पता लगा कि यह धमाका गैस फटने से हुआ है। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया। इसके बाद आवागमन को बहाल किया गया है। सुबह के समय घटनास्थल पर कई गैस सिलेंडर बिखरे पड़े थे।
संबंधित खबरें:
Karnataka News: कर्नाटक में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात, आरोपी बेटे ने पिता के किए 32 टुकड़े