अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जेल से AAP विधायकों को संदेश, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जारी किया वीडियो

0
13

तिहाड़ जेल से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के विधायकों को संदेश जारी किया है। दिल्ली आबकारी घोटाले मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी धीरे-धीरे राजनीति की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। इससे पहले भी पत्नी सुनीता अरविंद केजरीवाल के संदेश साझा कर चुकी हैं। सुनीता केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल की तरफ से भेजा गया संदेश साझा किया है। आपको बता दें अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और 1 अप्रैल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया।

क्या बोले केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने कहा-”मैं जेल में हूं इसलिए मेरे दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक हर दिन अपने इलाके का दौरा करें और समस्याओं को दूर करें, सिर्फ़ सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याएं ही नहीं बल्कि उन्हें और भी कोई समस्याएं हो तो वो भी दूर करें। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं, किसी को किसी भी स्तर पर कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। ”

आप पार्टी के सांसद संजय सिंह के जेल से बाहर आने पर भी केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने आप सांसद की जेल से रिहाई पर खुशी जताई और कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को भी न्याय मिलेगा। आपको बता दें, जेल से रिहाई के बाद संजय सिंह सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अनीता सिंह और बेटी इशिता सिंह भी केजरीवाल के घर पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here