Virat Kohli के साथ ग्राउंड में घुसकर सेल्फी लेना पड़ा महंगा, बेंगलुरु पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ दर्ज की FIR

0
442

India और Sri Lanka के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में Virat Kohli के साथ ग्राउंड में आकर फोटो खिंचाना महंगा पड़ा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आखिरी वक्त में चार फैंस सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर ग्राउंड में घुस गए थे। इनम से कुछ ने विराट कोहली के साथ सेल्फी भी ली थी। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस टेस्ट में 100 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई थी।

Virat Kohli के साथ सेल्फी लेता युवक

यह घटना श्रीलंका पारी के छठे ओवर की है। मोहम्मद शमी की गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस को चोट लग गई थी। उस समय वह फिजियो की मदद ले रहे थे। उस दौरान मैच रुका हुआ था। उसी समय चार फैंस मैदान में प्रवेश कर गए। बाद में सुरक्षाकर्मी ने उन्हें ग्राउंड से बाहर किया।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस घटना के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों युवकों को तुरंत स्टेडियम से बाहर निकाल दिया। इनमें से दो नाबालिग हैं और पुलिस ने IPC की धारा 447 यानी आपराधिक उल्लंघन, 269 यानी लापरवाही के कारण जानलेवा संक्रामक बीमारी फैलानी शामिल है। इसके तहत इन चारों लड़कों पर मामला दर्ज किया है।

भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराया

Virat Kohli

भारत और श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत ने 238 रनों से जीतकर सीरीज को 2-0 से जीत लिया। भारत ने श्रीलंका को टी20 और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 447 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में श्रीलंका 208 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार शतक जड़ा। दिमुथ करुणारत्ने ने 107 रन बनाए। भारत की जीत में आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

संबंधित खबरें

India ने Sri Lanka को 2-0 से हराकर घर पर लगातार 15वीं सीरीज जीती, टी20 के बाद टेस्ट सीरीज पर भी किया कब्जा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here