जैस्मिन वॉल्डमन जो कि एक जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय लाइफ स्टाइल कोच हैं। उन्होंने स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से जुड़ा एक बेहद ही मजेदार किस्सा शेयर किया है। बतौर लेखिका जैस्मिन ने बताया, कि भारत आने से पहले वह जानती भी नहीं थी कि महेंद्र सिंह धोनी कौन हैं और भारत में उनकी इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। जैस्मिन ने कहा, कि वह खेल और क्रिकेट पर ढेरों रिसर्च कर चुकी हैं लेकिन यह उनके लिए भी आश्चर्यजनक था कि वह धोनी को कैसे नहीं जानती हैं। बता दे, फिलहाल जैस्मिन वॉल्डमन एक मशहूर स्पोर्ट्स ब्रांड के प्रमोशन के लिए धोनी के साथ मिलकर काम कर रही हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पुस्तक ‘चेंज मी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान बताया, कि इससे पहले उन्होंने कभी धोनी का नाम भी नहीं सुना था।

यह भी पढ़े: IPL-11: हर छक्कें पर दो रन एक्सट्रा चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी

धोनी के लिए यह बात बेहद आश्चर्जनक इसलिए हैं क्योंकि धोनी के फैन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। जैस्मिन वॉल्डमन सदा ही मुश्किल में फंसे लोगों को परेशानियों से बाहर निकालने की कोशिश करती हैं और हमेशा ही ज़िन्दगी को खूबसूरत ढंग से जीना सिखाती हैं। दुनिया भर में ऐसी कई नामी हस्तियां भी हैं जो उनसे मदद लेती हैं। उनकी क्लाइंट लिस्ट में स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी हैं।

यह भी पढ़े: धोनी के चौके –छक्के लगाने पर बेटी जीवा ने की उनको गले लगाने की जिद, देखें वीडियो

अपनी पुस्तक ‘चेंज मी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान लाइफ कोच ने बताया, कि वह भारत में धोनी की फैन फॉलोइंग देखकर दंग रह गईं। उन्होंने बताया, कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम करने के बाद लोग मेरे आगे पीछे घूमने लगे हैं और अब जब भी वह कहीं जाती हैं तो कई लोग उनके पीछे पड़ जाते हैं। लोग हर जगह उसका नाम चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं। ये उनके लिए वाकई चौंकाने वाला अनुभव है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here