चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रन बनाने के मामले में वह इस साल गुजरे सालों से काफी आगे हैं। धोनी अक्सर अपने खेल को लेकर सुर्खियों में रहते है उनके लिए उनके फैंस की दिवानगी दुनियाभर में देखी जाती है। धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में उनके फैंस भारी संख्या में मौजूद रहते हैं।

दिल्ली में भी धोनी के फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम में मौजूद थे, जैसे ही धोनी ने बल्लेबाजी के लिए स्टेडियम में कदम रखा फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। फैंस की इस भीड़ में धोनी का एक ऐसा फैन भी मौजूद था जो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ धोनी की बल्लेबाजी देखने स्टेडियम में पहुंचा था। इतना ही नहीं उसने अपने हाथ में एक पोस्टर पकड़ रखा था, जिसमें लिखा था कि आज मैंने मेरे साथ धोनी को देखने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट को मिस कर दिया।

इस तस्वीर को चेन्नई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, उम्मीद करते हैं कि तुम्हारी गर्लफ्रेंड तुम्हें या इस ट्वीट को आज रात टीवी पर न देख ले।

आपको बता दें कि धोनी से मिलने के लिए उनके दो फैंस उनसे मिलने मैदान पर चले गए थे। धोनी भले ही 36 के हो गए हो लेकिन उनका खेलने का अंदाज आज भी वही पुराना वाला है। मंगलवार को टीम के पास हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंचने का मौका होगा

मालूम हो के चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल के बैन के बाद आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वापसी की है। धोनी की कोशिश अपनी कप्तानी में इस साल चेन्नई को एख बार फिर खिताब दिलाने की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here