Rohit-Virat Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद रोहित-विराट का वनडे से भी सन्यास पक्का? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

0
14

Rohit-Virat Retirement: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे, रोहित शर्मा और विराट कोहली, क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं? यह सवाल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच इस मुद्दे पर जोरदार बहस छिड़ी हुई है।

दोनों खिलाड़ियों की उम्र 35 से ऊपर हो चुकी है और भारतीय टीम अब धीरे-धीरे नई पीढ़ी को मौका दे रही है। ऐसे में, चर्चा तेज है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 उनका आखिरी वनडे टूर्नामेंट हो सकता है। हालांकि, अभी तक रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके हाल के बयानों और चयन की रणनीति को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

क्या चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से रिटायरमेंट लेंगे रोहित-विराट?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वनडे क्रिकेट में शानदार उपलब्धियां रही हैं। लेकिन 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय क्रिकेट में धीरे-धीरे बदलाव आ रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है और ऐसे में यह मुमकिन है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत की वनडे टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिले। साथ ही चैम्पिंयस ट्रॉफी के बाद भारत को आईसीसी ओडीआई का सबसे बड़ा टूर्नामेंट 2027 में खेला जाना है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शुरु होने में अभी काफी समय शेष है, तब तक भारत के सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे जबकि मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 40 वर्ष के हो जाएंगे।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई भी भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर फोकस कर रहा है और यदि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत जाता है, तो रोहित और विराट इसे वनडे करियर का आदर्श अंत मान सकते हैं।

रोहित-विराट के चैंपियंस ट्रॉफी के आंकड़े

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं। खासतौर पर चैंपियंस ट्रॉफी में इनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

1. रोहित शर्मा (चैंपियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड)

  • मैच: 10
  • रन: 471
  • औसत: 58.87
  • स्ट्राइक रेट: 84.21
  • अर्धशतक: 4
  • शतक: 1
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 123*

रोहित शर्मा ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन के साथ ओपनिंग करते हुए भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

2. विराट कोहली (चैंपियंस ट्रॉफी रिकॉर्ड)

  • मैच: 13
  • रन: 529
  • औसत: 58.77
  • स्ट्राइक रेट: 92.64
  • अर्धशतक: 5
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 96*

विराट कोहली का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्होंने 2017 के फाइनल तक भारत को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर यह मुद्दा जोर पकड़ रहा है। कई फैंस का मानना है कि रोहित और विराट को अभी और खेलना चाहिए, क्योंकि उनके अनुभव का फायदा टीम को मिल सकता है। वहीं, कुछ क्रिकेट प्रेमी यह भी कह रहे हैं कि भारत को अब नए चेहरों को मौका देना चाहिए और यह सही समय हो सकता है जब रोहित और विराट वनडे से संन्यास लें।

एक एक्स यूजर ने लिखा:
“अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत जाता है, तो रोहित और विराट को वहीं से सम्मानजनक विदाई लेनी चाहिए।”

वहीं, दूसरे यूजर ने ट्वीट किया:

“चैंपियंस ट्रॉफी रोहित और विराट का अंतिम कार्य हो सकता है, हालांकि दोनों का प्रदर्शन इस बात को बदल सकता है”

संभावित बदलाव: कप्तानी और टीम का नया संयोजन

अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे से संन्यास लेते हैं, तो भारतीय टीम को नए कप्तान की जरूरत होगी। हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हो सकते हैं।

इसके अलावा, युवा खिलाड़ियों को वनडे टीम में स्थायी जगह मिल सकती है। यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और रजत पाटीदार जैसे युवा बल्लेबाजों को वनडे टीम में बड़े मौके मिल सकते हैं।

क्या यह सन्यास का सही समय होगा?

रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्तंभ हैं। अगर वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे से संन्यास लेते हैं, तो यह एक युग का अंत होगा। लेकिन भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए टीम तैयार करने के लिहाज से यह एक सही समय भी हो सकता है।

हालांकि, अभी तक इस बारे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारतीय वनडे क्रिकेट में बड़े बदलावों का गवाह बन सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले करना होगा इंग्लिश गेंदबाजों का सामना

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी 2025 को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में वापस आने के लिहाज से भी ये सीरीज विराट और रोहित के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है।