Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 117वां मैच Dabang Delhi और UP Yoddha के बीच खेला जाएगा। दिल्ली इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी। वहीं यूपी के लिए भी जीत जरूरी है। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Dabang Delhi ने अभी तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें 10 मैचों में जीत मिली है। जबकि 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 4 मैच उनके टाई के जरिए समाप्त हुए हैं। वो इस समय अंक तालिका में 65 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

UP Yoddha ने अभी तक 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 मैच में जीत दर्ज की है। 9 मैचों में उन्हें हार मिली है और तीन मैच टाई के जरिए खत्म हुए हैं। अंक तालिका में यूपी 58 अंकों के साथ टीम 5वें स्थान पर हैं।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Patna Pirates | 70 |
2. | Dabang Delhi | 65 |
3. | Haryana Steelers | 63 |
4. | Bengaluru Bulls | 60 |
5. | UP Yoddha | 58 |
6. | Gujarat Giants | 54 |
7. | U Mumba | 53 |
8. | Puneri Paltan | 52 |
9. | Jaipur Pink Panthers | 52 |
10. | Tamil Thalaivas | 47 |
11. | Bengal Warriors | 47 |
12. | Telugu Titans | 27 |
इस लिस्ट में 70 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 65 अकों के साथ दबंग दिल्ली, तीसरे स्थान पर 63 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स, चौथे स्थान पर 60 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, 58 अंकों के साथ पांचवें स्थान यूपी योद्धा की टीम है।
वहीं 54 अंकों के साथ गुजरात जाइंट्स छठे स्थान पर, 53 अंकों के साथ यू मुंबा सातवें स्थान पर, 52 अंकों के साथ पुनेरी पलटन आठवें स्थान पर, 52 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स नौवें स्थान पर, तमिल थलाइवाज की टीम 47 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 47 अंकों के साथ बंगाल वरियर्स और 12वें स्थान पर 27 अंकों के साथ तेलगु टाइटंस की टीम सबसे आखिरी में है।