New Delhi: दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आज शनिवार (5 अगस्त) को कानून एवं न्याय मंत्रालय के सहयोग से अंतर मंत्रालय, बार और बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 का आयोजन किया गया। कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दीप प्रज्जवलन कर इसका शुभारंभ किया।
इस आयोजन में कानूनी उद्योग के कई जाने-माने चेहरों ने शिरकत की। रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथी के रूप में शामिल हुए। बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने भी इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। साथ ही, इसमें सुप्रीम कोर्ट के जजों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय के सरकारी अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
New Delhi: “खेलों से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है” -मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अलग-अलग तरह के खलों के प्रोत्साहन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के खेल खेलने से व्यक्ति को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। बता दें, इस प्रतियोगिता में 32 मैच खेले गए जिसमें 64 टीमें रहीं और 128 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहला मैच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह, SCBA के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप राय की टीम और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा और अन्य व्यक्तियों के बीच खेला गया।
इस आयोजन की कल्पना पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कानून और न्याय मंत्रालय और फिट इंडिया के साथ साझेदारी में की। सभी के लिए एक नया फिटनेस बेंचमार्क स्थापित करते हुए, फिट इंडिया मिशन इंटर मिनिस्ट्री, बार एंड बेंच बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन-2 के लिए कानून और न्याय मंत्रालय के साथ जुड़ जाएगा, जिसमें मंत्रियों, न्यायाधीशों और वकीलों सहित अन्य लोगों की भागीदारी होगी।


यह भी पढ़ें: