T20 World Cup 2021 में लगातार दो हार के बाद India का सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भी भारत को बुरी तरह हराया। दोनों मुकाबलों में हार झेलने के बाद फैंस धोनी के रोल को भी लेकर सवाल खड़े कर रहे है। सोशल मीडिया पर फैंस #MentorDhoni को लेकर मीम्स बना रहे है।
सोशल मीडिया पर मेंटर धोनी के रोल को लेकर भी सवाल पूछे जा रहे हैं। इसके लिए हैशटैग MentorDhoni का यूज किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एमएस को मार्गदर्शक (मेंटर) नियुक्त किया है। धोनी की ही कप्तानी में भारत ने 2007 में हुए पहला टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
आपको बताते हैं, लोगों ने धोनी को ट्रोल करते हुए क्या-क्या कहा, देखें लोगों का ट्वीट
भारत की शर्मनाक बल्लेबाजी
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे 20 ओवर में शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए किसी तरह 110 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 35 के स्कोर पर केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए। 40 के स्कोर पर रोहित शर्मा 14 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद विराट कोहली 9 रन बनाकर 48 के स्कोर पर चलते बने। 70 के स्कोर पर ऋषभ पंत 12 रन बनाकर चलते बने। हार्दिक पांड्या 23 बनाकर 94 के स्कोर पर आउट हो गए। उसी स्कोर पर शार्दूल ठाकुर भी चलते बने। रविंद्र जडेजा ने 19 गेंदों में 26 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 110 तक पहुंचाया।
यह भी पढें: T20 World Cup: New Zealand ने India को बुरी तरह से हराया, 2007 वर्ल्डकप के दौर में पहुंची टीम इंडिया
IPL 2022 के लिए BCCI ने दी Retention और सैलरी की पूरी जानकारी