क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जूनियर  तेंदुलकर को मुंबई की अंडर 19 के लिए चयनित किया गया है। दरअसल, अर्जुन को बड़ौदा में होने वाले जेवाई ऑल इंडिया अंडर 19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले अर्जुन मुंबई की अंडर 14 और अंडर 16 टीमों के लिए खेल चुके हैं। लेकिन ये पहला मौका है जब अर्जुन को मुंबई की अंडर 19 में शामिल किया गया है, इसलिए ये अर्जुन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि 17 साल के अर्जुन ऑलराउंडर हैं और हाल ही में उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अर्जुन की यॉर्कर गेंदों पर परेशान होते नजर आए थे। इससे पहले भी अर्जुन कई बार इंग्लिश टीम के साथ नेट प्रैक्टिस में शामिल रहे हैं।

इसके अलावा अर्जुन जुलाई में हुए महिला वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे।

जेवाई लेले वनडे टूर्नामेंट 16 सितंबर से बड़ोदा में शुरू होगा और ये 23 सितंबर तक चलेगा।  बता दें कि अर्जुन अपने पिता सचिन के उलट बाएं हाथ के ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं जिन्हें बाएं हाथ की उनकी तेज गेंदबादी के लिए जाना जाता है।

मुंबई अंडर-19 टीमः अर्जुन तेंदुलकर, अग्नि चोपड़ा, दिव्यांश सक्सेना, भूपेन लालवानी, अंजदीप, सागर छाबड़िया, शोएब खान, सत्यलक्ष जैन, वेदांत मुर्कर, ध्रुव ब्रिद, तनुष कोटियान, नकुल मेहता, फरहान काजी, अथर्व अंकोलेकर, अभिमन्यु वशिष्ठ, , सक्षम पाराशर, सक्षम झा और सिल्वेस्टर डिसूजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here