IPL 2026: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) एक बार फिर नए जोश और बदले हुए संयोजन के साथ आईपीएल (Indian Premier League) 2026 में उतरने के लिए तैयार है। पिछले सीजन की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इस बार संतुलन और रणनीति के साथ वापसी करना चाहती है।
सीजन शुरू होने से पहले हुए कैप्टन्स मीट में सीएसके (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। लंबे समय से यह सवाल बना हुआ था कि टीम के लिए पारी की शुरुआत कौन करेगा — संजू सैमसन (Sanju Samson), गायकवाड़ या युवा प्रतिभा आयुष म्हात्रे (आयुष म्हात्रे)?
गायकवाड़-सैमसन ओपनिंग जोड़ी तय
कैप्टन्स मीट में गायकवाड़ ने साफ कर दिया कि वह खुद सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यह फैसला CSK के लिए एक आक्रामक रणनीति की ओर इशारा करता है। सैमसन ने हालिया टी20 टूर्नामेंट्स में ओपनर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना मजबूत हुई।
गायकवाड़ और सैमसन दोनों ही तकनीकी रूप से मजबूत और तेज शुरुआत देने में सक्षम हैं, जो पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
म्हात्रे की भूमिका क्या होगी?
CSK के पास ओपनिंग के लिए आयुष म्हात्रे जैसा युवा विकल्प भी मौजूद है, जिन्होंने पिछले सीजन के अंत में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट उन्हें मिडिल ऑर्डर में इस्तेमाल कर सकती है, जहां उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम को गति देने में मदद करेगी।
बताते चलें कि स्टार ऑलराउंडर जडेजा के बदले संजू सैमसन के ट्रेड के बाद यह भी साफ है कि CSK अब युवाओं और अनुभव का संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहती है।
CSK का संतुलित स्क्वॉड
IPL 2026 के लिए चेन्नई ने बल्लेबाजी, ऑलराउंड और गेंदबाजी तीनों विभागों में गहराई तैयार की है।
- बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, एमएस धोनी, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे नाम हैं।
- ऑलराउंडर में शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, मैथ्यू शार्ट, अमन खान और जेमी ओवरटन टीम को संतुलन देते हैं।
- गेंदबाजी में खलील अहमद, नूर अहमद और राहुल चाहर जैसे विकल्प मौजूद हैं।
यह स्क्वॉड CSK को हर परिस्थिति में मजबूत बनाता है।
IPL 2026: CSK की संभावित प्लेइंग XI बनाम राजस्थान रॉयल्स
- संजू सैमसन
- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
- आयुष म्हात्रे
- डेवाल्ड ब्रेविस ✈️
- शिवम दुबे
- कार्तिक शर्मा
- प्रशांत वीर
- एमएस धोनी (विकेटकीपर)
- अकील होसिन / जेमी ओवरटन ✈️
- नूर अहमद ✈️
- खलील अहमद
Impact Player: मैट हेनरी ✈️
CSK का यह रणनीतिक फैसला साफ संकेत देता है कि टीम इस सीजन पावरप्ले में ज्यादा आक्रामक अप्रोच अपनाने वाली है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की क्षमता रखती है, जबकि मिडिल ऑर्डर का अनुभव टीम को संतुलन और मजबूती देगा।
IPL 2026 के लिए CSK स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील होसिन, मैट हेनरी और राहुल चाहर।
30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। खास बात यह रहेगी कि संजू सैमसन अपनी पूर्व टीम राजस्थान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं, वहीं रवींद्र जडेजा भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ क्या असर छोड़ते हैं, यह मुकाबले को और रोमांचक बना देगा।









