IPL 2022 में भी रंग में नहीं दिख रहे हैं Virat Kohli, कब रंग में लौटेंगे किंग कोहली, फैन को है विराट पारी का इंतजार

0
253
virat kohli

IPL 2022 में अभी तक Virat Kohli का बल्ला खामोश रहा है। विराट कोहली के ऊपर अब तो ना भारतीय टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी रही है और ना ही आईपीएल की। पिछला 2-3 साल विराट के लिए अच्छा नहीं गुजरा है। आईपीएल 2021 में भी उनका बल्ला नहीं बोला था और अब आईपीएल 2022 में भी वो रंग में नहीं दिख रहे हैं। विराट कोहली के फैंस चाहते हैं कि विराट कोई बड़ी पारी खेले लेकिन आईपीएल में भी उनके साथ वहीं हो रहा है जो इंटरनेशनल क्रिकेट में हो रहा था।

IPL 2022 में भी नहीं चल रहा है विराट का बल्ला

आईपीएल 2022 की बात करें तो विराट कोहली ने 5 पारियों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं, जिसमें दो पारियों में वो 40 से ज्यादा रन बनाने में सफल हुए हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी तीन पारियों में उनके रन कितने होंगे। यहां तक कि अभी तक भी अर्धशतक उनके बल्ले से नहीं निकला है। पिछली 10 पारियों में उनके बल्ले से सर्वाधिक रन 48 निकले हैं, जबकि वो आईपीएल 2021 में भी सिर्फ 3 अर्धशतक जड़ पाए थे। इससे साबित होता है कि विराट कोहली आईपीएल में भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं।

IPL 2022

आरसीबी की कप्तानी पिछले साल छोड़ चुके विराट कोहली अब फाफ डुप्लेसी की कप्तानी में खेल रहे हैं। आरसीबी पांच में से तीन मुकाबले जीत चुकी है, जबकि दो मैच हार चुकी है। ऐसे में अगर आरसीबी को इस बार खिताबी रेस में बने रहना है तो फिर विराट कोहली को बड़ी-बड़ी पारियां खेलनी होंगी। हालांकि, उनको कप्तान फाफ डुप्लेसी के अलावा ग्लेन मैक्सवेल से भी उम्मीद करनी होगी कि वे रन बनाएं, लेकिन यहां चिंता की बात विराट कोहली को लेकर है कि वे बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। 

आईपीएल 2021 में विराट कोहली ने 405 रन जरूर बनाए थे, लेकिन सिर्फ 3 अर्धशतक ही वे 15 पारियों में जड़ सके थे। 29 के करीब का उनका औसत था, जबकि स्ट्राइकरेट 120 से कम का था। इस साल अब तक औसत नीचे रहा है, लेकिन स्ट्राइकरेट में थोड़ा इजाफा हुआ है। इसके अलावा वे बाउंड्री भी निकाल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के अभी तक इस सीजन में जड़े हैं। 2022 में भी उनकी लगभग ऐसी ही हालत आईपील में दिखी थी। उस दौरान भी वे 3 अर्धशतक जड़ पाए थे। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here