IPL 2022 के 11वें मुकाबले में Punjab Kings ने Chennai Super Kings को 54 रनों से हराकर जीत की पटरी पर लौट गई। चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन में लगातार तीसरे हार है। इससे पहले चेन्नई ने लगातार तीन मुकाबले कभी नहीं गंवाए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 126 रन ही बना सकी।
IPL 2022 में पंजाब की टीम ने दिखाया दम
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान मयंक अग्रवाल 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। उसके बाद राजपक्षा भी 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। 14 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद पंजाब किंग्स को शिखर धवन और लिविंगस्टोन ने संभाला। दोनों ने मिलकर तेजी से रन बनाए। दोनों मिलकर 6 ओवर की समाप्ति के बाद 72 रन बना लिए। इस दौरान लिविंगस्टोन के बल्ले से कुछ दर्शनीय शॉट्स देखने को मिले। शिखर धवन 33 रन बनाकर 109 के स्कोर पर चलते बने। उसके बाद 115 के स्कोर पर लिविंगस्टोन भी 60 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से पंजाब की पारी लड़खड़ा गयी। जितेश शर्मा ने तेजी से कुछ रन बनाने की कोशिश की और 26 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद शाहरुख खान 6 रन बनाकर आउट हो गए। ओडियन स्मिथ ने 3, कागिसो रबाडा ने 12, राहुल चाहर ने 12 रन बनाकर टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 180 रनों तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए जॉर्डन ने 2, प्रेटोरियस ने 2 विकेट चटकाए।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम शुरुआत से ही संभल नहीं पाई। ऋतुराज गायकवाड़ 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद रॉबिन उथप्पा 13, मोईन अली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद रायुडू 13 और रविंद्र जडेजा खाता खोले बिना ही चलते बने। 36 रन पर चेन्नई ने 5 विकेट गंवा दिया। उसके बाद धोनी और शिवम दुबे के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। शिवम 57 रन बनाकर चलते बने। उसके ठीक अगले गेंद पर ही ब्रावो भी आउट हो गए।

चेन्नई 98 रन बनाने में अपने 7 विकेट गंवा दिए। प्रेटोरियस भी 108 के स्कोर पर चलते बने। उसके बाद धोनी 23 रन बनाकर चलते बने और पूरी टीम 126 रनों पर सिमट गई। पंजाब के लिए राहुल चाहर ने 3, वैभव अरोरा ने 2, लिविंगस्टोन ने 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला