IPL 2022 का 33वां मुकाबला Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल दोनों टीमों की हालत खराब दिख रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मुकाबलों में मात्र 1 मुकाबले में जीत पाई है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 6 मुकाबलों में अभी तक जीत का मुंह नहीं देख पाई है। चेन्नई की टीम नौवें और मुंबई की टीम दसवें स्थान पर है।
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले हुए हैं। जिसमें चेन्नई में 13 तो मुंबई इंडियंस ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबले देखे जाए, तो सीएसके ने 2 और मुंबई इंडियंस ने 3 मैच जीते है। इससे पहले 2019 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई के बीच हुए चारों मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। तो 2014 में चेन्नई ने मुंबई को तीनों मैचों में हराया था।
एक ओर जहां मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है, तो 4 बार चेन्नई भी आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में गुरुवार को मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाला मुकाबला कांटे की टक्कर का होगा..

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन/ टिम डेविड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, अर्जून तेंदुलकर।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी/राजवर्धन हैंगरगेकर, महेश थेक्साना, ड्वेन प्रिटोरियस।
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष तीक्षणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवेन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, एडम मिल्ने, सुभ्रांश सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, के भगत वर्मा।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला









