IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। अभी तक खेले गए 8 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सीजन की पहली जीत को तरस रही मुंबई को रविवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा। इस हार के सात मुंबई आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक इमोशनल ट्वीट किया है।
IPL 2022 में मुंबई को लेकर किया इमोशनल ट्वीट

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि हमने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन ऐसा होता है, कई खेल दिग्गज इस दौर से गुजरे हैं लेकिन मैं इस टीम और इसके वातावरण से प्यार करता हूं। साथ ही हमारे उन शुभचिंतकों की भी सराहना करना चाहते हैं जिन्होंने अब तक इस टीम के प्रति विश्वास और अटूट निष्ठा दिखाई है।
मुंबई ने कल रात वानखेड़े में अपना पहला मुकाबला खेल रही थी, उम्मीद जताई जा रही थी कि अपने होम ग्रांउड पर टीम पहला मैच जीतकर जोरदार वापसी करेगी। मगर यहां भी टीम को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली। केएल ने नाबाद 103 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इस हार से साथ मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो गयी। मुंबई के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। रोहित के अलावा तिलक वर्मा ने 38, पोलार्ड ने 18 रन बनाए।
संबंधित खबरें:
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला