66 साल की उम्र में Arun Lal बनेंगे दूसरी बार दूल्हा, 28 साल छोटी महिला बुलबुल साहा से होगी शादी, पहली पत्नी ने भी दी मंजूरी

0
313

Team India के पूर्व ओपनर बल्लेबाज Arun Lal दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वह 66 साल के उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, वो इस उम्र में शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम बुलबुल शाहा है। बुलबुल 38 साल की है। दोनों के बीच 28 साल का अंतर है।

Arun Lal की पहली पत्नी भी है इस शादी से राजी

अरुण लाल की पहली पत्नी ने भी इस शादी के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। अरुण लाल ने शादी का कार्ड भी छपवा लिया है और बांटने की प्रक्रिया में भी जुट गए हैं। उनकी शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी। शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा। अरुण लाल और बुलबुल लंबे वक्त से दोनों को जानते हैं। दोस्ती प्यार में तब्दील हो गया।

Arun Lal
Arun Lal

भारत के इस पूर्व क्रिकेटर की पहली पत्नी रीना भी इस शादी से रजामंदी दी है। रीना काफी बीमार रहती हैं। वो पति की दूसरी शादी से खुश हैं। पहली पत्नी और अरुण लाल ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। एक महीने पहले ही दोनों की सगाई हो चुकी है।

अरुण का जन्म एक अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने बंगाल के लिए क्रिकेट खेला है। उनकी शादी में भी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अधिकारियों, साथी क्रिकेटर्स, बंगाल के क्रिकेटर्स और बाकी परिवारजनों को आमंत्रित किया जाएगा। अरुण को 2016 में कैंसर हुआ था,जिसकी वजह से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी. फिर उन्होंने बीमारी को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली।

arun
Arun Lal

अरुण लाल ने साल 1982 से 89 के बीच भारत के लिए कुल 16 टेस्‍ट और 13 वनडे मैच खेले। इस दौरान उनके बल्‍ले से टेस्‍ट में 729 और वनडे में 122 रन निकले। टेस्‍ट में उनके बल्‍ले से छह अर्धशतक और वनडे एक अर्धशतक आया। हालांकि प्रदर्शन औसत दर्जे से कम होने के कारण बाद में उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here