IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के कारण बाहर हो गए। उनके जगह टीम में Akash Madhwal को शामिल किया है। अब मुंबई को इस सीजन में मात्र 2 मैच ही खेलना है। आकाश मधवाल ने घरेलू क्रिकेट में 30 मैच खेल चुके हैं। सूर्यकुमार यादव से पहले टाइमल मिल्स भी चोट के कारण बाहर हो गए थे।
Akash Madhwal उत्तराखंड के लिए खेलते है घरेलू क्रिकेट
आकाश मधवाल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और 2019 में घरेलू क्रिकेट में पर्दापण करने के बाद से खेल के तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट एसोशिएसन ऑफ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आकाश को सपोर्ट टीम में शामिल होने के लिए मुंबई इंडियंस प्रेसिजन कैंप में चुना था और काफी समय से वे अपना प्रदर्शन खेमें के भीतर रहकर कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के स्थान पर आकाश मधवाल को अनुबंधित किया है। सूर्यकुमार यादव की तरह आकाश मधवाल बल्लेबाज नहीं हैं। वे एक गेंदबाज हैं। वे सपोर्ट टीम के हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ रहे हैं और अब उन्होंने 2022 सीजन के लिए टीम में शामिल होने के लिए साइन किया है।

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी तक सबसे सबसे खराब रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को दो मैच जरूर खेलने हैं, लेकिन टीम काफी समय पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले में 9 में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ 3 मैचों में ही जीत हाथ लग सकी है। मुंबई इंडियंस 10 टीमों वाली प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है।
संबंधित खबरें: