IPL 2022 में अंतिम कुछ मैचों के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में उत्तराखंड के Akash Madhwal को शामिल किया गया। आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। आकाश मधवाल का जन्म उत्तराखंड के रुड़की में 25 नवंबर 1993 को हुआ था। आकाश को छोटे उम्र से ही क्रिकेट से लगाव हो गया था। आकाश पिछले कुछ साल से उत्तराखंड के नियमित सदस्य रहे हैं, अब आकाश मुंबई इंडियंस के टीम में शामिल हो गए है। मुंबई इंडियंस का एक लीग मैच बाकी है, जिसमें वो खेलते भी दिख सकते हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) में खेलने वाले दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के चोटिल होने के बाद आकाश को बाकी बचे मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। आकाश मधवाल ने घरेलू क्रिकेट में 30 मैच खेल चुके हैं। 2019 में घरेलू क्रिकेट में पर्दापण करने के बाद से खेल के तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट एसोशिएसन ऑफ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Akash Madhwal खेल के प्रति बचपन से जुनूनी रहे हैं
आकाश मधवाल ने क्रिकेट के गुर वीर शौर्य एकेडमी से ली। आकाश ने कोच अवतार सिंह के अंडर अभ्यास किया। आकाश शुरू से ही खेल के प्रति जुनूनी थे। पहले तो आकाश टेनिस बॉल से खेला करते थे। लोकल टूर्नामेंट में उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। कॉलेज पहुंचने के बाद वो प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया। क्रिकेट से आकाश का लगाव बचपन से रहा है और कॉलेज पहुंचने के बाद उसे वो सुविधा मिलने लगी।

मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए रुड़की के आकाश मधवाल की माँ आशा मधवाल ने जब अपने बेटे की कामयाबी की खबर सुनी तो उनकी आंखे भर आयी। पिता के मौत के बाद दो बेटे की परवरिश अकेले ही की। आशा मधवाल बताती है कि पति के मौत के बाद दो बेटे ही उनका सहारा थे। जिन्हें पढ़ाने लिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि आकाश शुरू से ही क्रिकेट को लेकर जुनूनी था।
आकाश की माँ बताती हैं ‘आकाश बीटेक करने के बाद नौकरी की लेकिन क्रिकेट के प्रति दीवानगी के कारण उनसे नौकरी भी छोड़ दी। यह बताते हुए वो रोने लगी। उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें यह ईश्वर ने बड़ा उपहार दिया है।’ अब उनके बेटे को एक माँ ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया खेलते देखेगी।
Akash Madhwal ने कोर कॉलेज से की बीटेक की पढ़ाई
उन्होंने बताया कि आकाश ने रुड़की के कोर कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की। यहां से डिग्री लेने के बाद आकाश ने बहादराबाद ब्लॉक में दो साल जेई के पद पर नौकरी भी की। लेकिन उसका मन को क्रिकेट में लगा हुआ था और उसने ये नौकरी छोड़ दी।

आशा मधवाल बताती हैं कि करीब दो साल पहले आकाश ने क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से हरिद्वार से फॉर्म भरा था। जिसके बाद उसका सेलेक्शन देहरादून क्रिकेट टीम में हो गया। वो बताती हैं कि जब आकाश ने उन्हें फ़ोन करके बताया कि उनका चयन मुंबई इंडियंस टीम में हो गया है, जिसके बाद वो काफी खुश हुई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा जिस राह पर चलने की इच्छा रखता है उसमें उसे कामयाबी मिल रही है।
उन्होंने बताया कि आकाश मुंबई की टीम में पहले से ही शामिल था। लेकिन जब शुरू में जब खिलाड़ियों की बोली में उसका नंबर नहीं आया तो वह काफी दुखी थी। तब उसने आकाश के दोस्तों को भी समझाने के लिए कहा था। लेकिन अब वह दिन आ गया है, जिसका उसे इंतजार था। वहीं दूसरी ओर, रुड़की के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के बाद अब आकाश के आईपीएल में शामिल होने पर एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
(लेखक: उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट सहित अन्य मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखते हैं। इन्होंने पत्रकारिता के साथ-साथ खेल के मैदान पर भी नाम कमाया है।)
संबंधित खबरें: