IPL 2022 का मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें नीलामी में एक खिलाड़ी भूटान के भी शामिल किया है। भूटान के मिक्यो दोर्जी (Mikyo Dorji) का नाम भी इस रजिस्ट्रेशन में शामिल है। इस बार 896 भारतीय और 396 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
IPL 2022 में खेलना चाहते हैं Mikyo Dorji
मिक्यो दोर्जी ने 2018 में मलेशिया के खिलाफ डेब्यू किया था। 22 साल के दोर्जी नेपाल की एवरेस्ट प्रीमियर लीग में भी खेले है और विदेशी लीग खेलने वाले भूटान के पहले क्रिकेटर भी बने थे। न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दोर्जी ने बताया कि उनका सपना अब आईपीएल में खेलने का है। वह 2018 और 2019 में चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन भी गए थे, जहां उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई थी।
सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिली थी खास सलाह
दोर्जी की कुछ साल पहले एक होटल में धोनी से मुलाकात हुई थी, जहां पूर्व भारतीय कप्तान ने उन्हें खास सलाह दी थी। धोनी ने भूटानी क्रिकेटर को सलाह देते हुए कहा था कि कड़ी मेहनत करो, चाहे उन्हें जो भी परिणाम मिले। धोनी की सलाह को दोर्जी ने काफी गंभीरता से लिया और नेट्स में कड़ी मेहनत शुरू कर दी। दोर्जी का भारत से खास कनेक्शन रहा है। उन्होंने दार्जिलिंग से स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।
संबंधित खबरें: