IND vs NZ Champions Trophy Final Live: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार (9 मार्च 2025) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत के खिलाफ 251/7 का स्कोर खड़ा किया और भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तेजतर्रार 53 रन बनाकर कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, जबकि डेरिल मिचेल ने 63 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की, लेकिन अंतिम ओवरों में न्यूजीलैंड ने तेजी से रन बनाए। भारत की ओर से आज मैच में स्पिन गेंदबाजों का जलवा नजर आया। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके मोहम्मद शमी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 9 ओवर में 74 रन देकर 1 विकेट लिया। अब भारत को यह खिताब जीतने के लिए 252 रनों की जरूरत होगी, देखना होगा कि रोहित शर्मा की टीम यह लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच पाती है या नहीं।
IND vs NZ Champions Trophy Final Live: भारत ने पावरप्ले में बनाए 64 रन, रोहित का अर्धशतक
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाज अब तक कोई विकेट निकालने में नाकाम रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी की।
➡️ रोहित शर्मा: 50* (35)
➡️ शुभमन गिल: 10* (25)
IND vs NZ Champions Trophy Final Live: ब्रेसवेल ने जड़ा शानदार अर्धशतक, न्यूजीलैंड 250 पार
न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत के खिलाफ 251/7 का स्कोर खड़ा किया और भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया।
IND vs NZ Champions Trophy Final Live: डेरिल मिचेल ने लगाया अर्धशतक, न्यूजीलैंड संभलने की कोशिश में
न्यूजीलैंड की पारी को संभालते हुए डेरिल मिचेल ने 91 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि माइकल ब्रेसवेल 6 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 178/5 है और भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अब तक 9 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटके हैं और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन भारत को जल्द से जल्द विकेट निकालकर कीवी टीम को सीमित करने की जरूरत होगी।
न्यूजीलैंड: 178/5 (42 ओवर)
🔹 डेरिल मिचेल: 50*(91)
🔹 माइकल ब्रेसवेल: 6*(13)
IND vs NZ Champions Trophy Final Live: चक्रवर्ती ने फिर दिखाया जादू, ग्लेन फिलिप्स को किया क्लीन बोल्ड
वरुण चक्रवर्ती ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। न्यूजीलैंड का मध्यक्रम अब पूरी तरह से दबाव में है। डेरिल मिचेल क्रीज पर टिके हुए हैं, लेकिन माइकल ब्रेसवेल नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं। भारतीय गेंदबाजों को अब जल्द से जल्द बाकी विकेट चटकाने की
आखिरी विकेट: ग्लेन फिलिप्स क्लीन बोल्ड!
ग्लेन फिलिप्स: 34(52) बोल्ड – वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड: 165/5 (37.5 ओवर में)
IND vs NZ Champions Trophy Final Live: न्यूजीलैंड की स्थिति नाजुक, वरुण चक्रवर्ती ने फिर किया कमाल
भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को दबाव में ला दिया है। वरुण चक्रवर्ती की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों को बांधकर रखा है। डेरिल मिचेल अकेले संघर्ष कर रहे हैं, जबकि माइकल ब्रेसवेल अभी क्रीज पर नए हैं। भारत को तेजी से विकेट निकालने की जरूरत, ताकि न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर न बना सके।
🔹 न्यूजीलैंड: 165/5 (38 ओवर)
🔹 डेरिल मिचेल: 44*(79)
🔹 माइकल ब्रेसवेल: 0*(1)
🔹 वरुण चक्रवर्ती: 8 ओवर, 37 रन 2 विकेट
IND vs NZ Champions Trophy Final Live: पावरप्ले में चक्रवर्ती और उसके बाद कुलदीप का कमाल
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में भारतीय स्पिनर्स का जलवा दिख रहा है। पहले वरुण चक्रवर्ती ने पावरप्ले में विल यंग (10) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, और फिर अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र (37) को पवेलियन भेज दिया।
🔹 न्यूजीलैंड: 73/2 (11 ओवर)
🔹 केन विलियमसन: 10*(10)
🔹 डेरिल मिचेल: 2*(4)
🔹 कुलदीप यादव: 1 ओवर, 4 रन, 1 विकेट

IND vs NZ Champions Trophy Final Live: पावरप्ले में न्यूजीलैंड को पहला झटका, मिस्ट्री स्पिनर ने ओपनर विल यंग को किया आउट
पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती की स्पिन ने विल यंग (10) को चलता किया। रचिन रवींद्र शानदार लय में हैं, जबकि कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर जमने की कोशिश कर रहे हैं। भारत को अगली सफलता की तलाश!
न्यूजीलैंड: 69/1 (10 ओवर)
🔹 रचिन रवींद्र: 37*(28)
🔹 केन विलियमसन: 9*(9)
🔹 वरुण चक्रवर्ती: 3 ओवर, 19 रन और 1 विकेट
IND vs NZ Champions Trophy Final Live: 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत
न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने सधी हुई शुरुआत दी है। रचिन रवींद्र आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि विल यंग ने संयम से खेल दिखाया है। भारतीय गेंदबाजों को पहली सफलता की तलाश है। हार्दिक पंड्या ने शुरुआती 2 ओवेरों में 18 रन दे दिए। वहीं, मोहम्मद शमी ने 3 ओवेरों में 19 रन दिए हैं।
🔹 न्यूजीलैंड: 37/0 (5 ओवर)
🔹 विल यंग: 10*(16)
🔹 रचिन रवींद्र: 25*(14)
🔹 मोहम्मद शमी: 3 ओवर, 0 विकेट, 19 रन
IND vs NZ: कैसी हैं दोनों टीमें?
भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सैंटनर कर रहे हैं। भारत के पास विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं, जो मैच का रुख किसी भी समय बदल सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का अनुभव भारत के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल जैसे शानदार खिलाड़ी हैं, जो स्पिन और तेज गेंदबाजों को खेलने में माहिर हैं। वहीं, उनकी गेंदबाजी में काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के और मिशेल सैंटनर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं।
IND vs NZ Final – मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
मैच | IND vs NZ, फाइनल, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 |
---|---|
तारीख | रविवार, 9 मार्च 2025 |
टॉस | न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी |
समय | दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) |
स्थान | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई |
अंपायर्स | पॉल रीफेल, रिचर्ड इलिंगवर्थ |
थर्ड अंपायर | जोएल विल्सन |
मैच रेफरी | रंजन मदुगल्ले |
IND vs NZ फाइनल के लिए प्लेइंग XI
भारत की प्लेइंग XI
- रोहित शर्मा (कप्तान)
- शुभमन गिल
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर
- अक्षर पटेल
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- हार्दिक पांड्या
- रवींद्र जडेजा
- मोहम्मद शमी
- कुलदीप यादव
- वरुण चक्रवर्ती
बेंच: वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
- विल यंग
- रचिन रवींद्र
- केन विलियमसन
- डेरिल मिचेल
- टॉम लैथम (विकेटकीपर)
- ग्लेन फिलिप्स
- माइकल ब्रेसवेल
- मिशेल सैंटनर (कप्तान)
- नाथन स्मिथ
- काइल जैमीसन
- विलियम ओ’रूर्के
बेंच: मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी
भारत के लिए खिताब जीतने का सुनहरा मौका
भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। हालांकि, भारत के लिए यह राह आसान नहीं होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड ICC टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ हमेशा से ही मजबूत रहा है।
क्या भारत 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगा या न्यूजीलैंड फिर से भारत के सपनों को तोड़ देगा? इस हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले का नतीजा क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है!