ICC T20I World Cup 2026: वॉर्मअप मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चोट के बाद नंबर 3 पर होगी इस धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

0
0

ICC T20I World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और टीम इंडिया ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। इसी क्रम में भारत ‘A’ टीम की घोषणा कर दी गई है, जो मेगा टूर्नामेंट से पहले अहम वॉर्मअप मुकाबले खेलेगी। इस स्क्वॉड में सबसे बड़ी खबर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी है, जो चोट और सर्जरी के बाद फिट होकर दोबारा मैदान पर उतरने को तैयार हैं। नंबर 3 पर उनकी मौजूदगी टीम संयोजन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

आयुष बडोनी को कप्तानी, युवा चेहरों पर भरोसा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस टीम की कमान युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को सौंपी है। यह फैसला भविष्य की लीडरशिप तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। टीम अपना पहला अभ्यास मैच अमेरिका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी, जबकि दूसरा मुकाबला नामीबिया से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा। इन मैचों का मकसद खिलाड़ियों की मैच फिटनेस, टेम्परामेंट और फॉर्म को परखना है।

तिलक वर्मा की वापसी से टीम इंडिया में संतुलन

तिलक वर्मा हाल ही में सर्जरी से गुजरे थे और अब बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिट घोषित किए गए हैं। वह लंबे समय से भारतीय टी20 सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं और नंबर 3 पर उनका आक्रामक लेकिन संतुलित अंदाज टीम को मजबूती देता है। उनकी वापसी से मिडिल ऑर्डर में स्थिरता और स्ट्राइक रोटेशन दोनों में सुधार की उम्मीद है। अच्छा प्रदर्शन उन्हें सीधे सीनियर टीम में भी जगह दिला सकता है। सीनियर टीम में एंट्री के बाद ईशान किशन को ओपनिंग करने का मौका दिया जा सकता है और संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

यंग स्टार्स को बड़ा मंच

15 सदस्यीय स्क्वॉड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में प्रभावित किया है। नमन धीर, विप्रज निगम, मयंक यादव जैसे युवा नाम चयनकर्ताओं की नजरों में हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में गति और विविधता पर जोर दिखता है, जबकि स्पिन आक्रमण में रवि बिश्नोई जैसा अनुभवी युवा चेहरा मौजूद है।

वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल: देखें भारत के मुकाबले कब

तारीखमुकाबलावेन्यूसमय
2 फरवरी 2026अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंडBCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरुदोपहर 3:00 बजे
अमेरिका बनाम भारत ‘A’डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबईशाम 5:00 बजे
कनाडा बनाम इटलीएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईशाम 7:00 बजे
3 फरवरी 2026ओमान बनाम श्रीलंका ‘A’कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबोदोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबोदोपहर 3:00 बजे
नेपाल बनाम यूएईएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईशाम 5:00 बजे
4 फरवरी 2026स्कॉटलैंड बनाम नामीबियाBCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरुदोपहर 1:00 बजे
अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज़BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरुदोपहर 3:00 बजे
पाकिस्तान बनाम आयरलैंडSSC क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबोशाम 5:00 बजे
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाडी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबईशाम 7:00 बजे
5 फरवरी 2026जिम्बाब्वे बनाम ओमानकोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबोसुबह 11:00 बजे
नेपाल/ऑस्ट्रेलिया बनाम कनाडाएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईदोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्सआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबोशाम 5:00 बजे
न्यूजीलैंड बनाम अमेरिकाडी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबईशाम 7:00 बजे
6 फरवरी 2026इटली बनाम यूएईएम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नईदोपहर 3:00 बजे
भारत ‘A’ बनाम नामीबियाBCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरुशाम 5:00 बजे

वॉशिंगटन सुंदर बाहर, रियान पराग की वापसी

स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण अभी चयन से बाहर हैं। वहीं रियान पराग फिट होकर वापसी कर चुके हैं, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। उनकी ऑलराउंड क्षमताएं आगे चलकर टीम बैलेंस में अहम भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि, पराग को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

दो वॉर्म-अप मुकाबलों के लिए भारत ‘ए’ स्क्वॉड

आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

वॉर्मअप मैचों का महत्व

इन अभ्यास मुकाबलों में सिर्फ स्कोर नहीं, बल्कि मैच परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी देखी जाएगी। चयनकर्ता इस प्रदर्शन के आधार पर सीनियर स्क्वॉड के अंतिम संयोजन पर विचार कर सकते हैं।