ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर Glenn Maxwell ने भारतीय मूल की लड़की और अपनी प्रेमिका विनी रमन (Vinny Raman) ईसाई और तमिल रीति रिवाज से शादी की। तमिल रीति रिवाज से शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मैक्सवेल में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वो पारंपरिक भारतीय दूल्हे की तरह शेरवानी पहले दिख रहे हैं और उनके हाथ में शादी की वरमाला है और वो इसके साथ नाचते भी नजर आ रही हैं। वहीं विनी भी मैक्सवेल के इस अंदाज को निहारती नजर आईं।
Glenn Maxwell के शादी का वीडियो वायरल
मैक्सवेल और विनी दोनों लंबे वक्त से साथ थे। इस जोड़ी ने 2022 में ही सगाई कर ली थी, लेकिन कोरोना के कारण इनकी शादी टलती रही और दो साल बाद दोनों एक बंधन में बंध गए। शादी के बाद विनी ने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर शेयर की। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल। विनी तमिल परिवार से तालुल्क रखती हैं। उन्का जन्म और पढ़ाई-लिखाई ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था। विनी के पिता वेंकट रमन और माता विजयलक्ष्मी उनके पैदा होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया चले आए थे

मैक्सवेल शादी की वजह से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गए और आईपीएल 2022 के शुरुआती मुकाबलों में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हालांकि आरसीबी को मैक्सवेल की कमी महसूस हो रही होगी। आरसीबी अपना मुकाबला पंजाब से हार गई। मैक्सवेल 6 अप्रैल के बाद ही भारत आ पाएंगे।

इस बार मैक्सवेल को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले साल इस ऑलराउंडर ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 मुकाबलों में 43 की औसत से 513 रन बनाए। उनके प्रदर्शन की बदौलत ही आरसीबी प्लेऑफ तक पहुंची थी।
संबंधित खबरें
IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला