FIFA World Cup 2022 Final Score: लियोनेल मेसी की टीम ने फीफा विश्व कप 2022 पर शानदार जीत दर्ज कर ली है। रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया। जिसमें दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर रहीं और फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया। बता दें कि लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना पहले हाफ में ही 2-0 से आगे थी। लेकिन दूसरे हाफ में फ्रांस ने 2 गोल करके बराबरी कर ली थी।
FIFA World Cup 2022 Final Score: कितने बार जीता फीफा विश्व कप?
अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों ने 2-2 बार फुटबॉल विश्व कप जीता है। विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया और फ्रांस ने मोरक्को को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

जानिए किसने किस मिनट में गोल दागे…
- 22वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी। क्योंकि डेम्बेले ने डिमरिया को बॉक्स के अंदर गिरा दिया था। जिसके बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की। यहीं पर अर्जेंटीना 1-0 से आगे हो गई थी।
- दूसरा गोल फिर अर्जेंटीना ने 36वें मिनट में किया था। अर्जेंटीना के लिए एंजेल डि मारिया ने गोल किया। फिर मेस्सी ने लेफ्ट विंग से डिमरिया को गेंद दी। उन्होंने बिना कोई गलती किए दूसरा गोल किया।
- वहीं बता दें कि फ्रांस को 79वें मिनट में पेनल्टी मिली थी। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने पहली पेनल्टी ली। उन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल के जाल में डाल दिया। जिसके बाद फ्रांस को पहला गोल मिला।
- दूसरा गोल फ्रांस के एम्बाप्पे ने 2 मिनट बाद 82वें मिनट में दागा था। फ्रांस ने मैच में दूसरा गोल तब किया जब 8 मिनट बचे थे। दोनों टीमें 90 मिनट पर 2-2 से बराबरी पर रहीं। जिसके बाद 30 मिनट का अधित समय दिया गया।
- तीसरा गोल
अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल लियोनेल मेसी ने 108वें मिनट में लिया था। फ्रांस के गोलकीपर लोरिस ने इस गेंद को ब्लॉक कर दिया था। लेकिन मेसी बड़ी तेजी के साथ आए और गेंद को गोल के जाल में दौड़ा दिया। - अंत में मैच के 116वें मिनट में फ्रांस को पेनल्टी किक मिली। एम्बाप्पे ने जोरदार शॉट लगाया। गेंद अर्जेंटीना के डिफेंडर के हाथ में लगी। इसके बाद एम्बाप्पे ने पेनल्टी मारने में कोई गलती नहीं की और उन्होंने फाइनल में कमाल का गोल किया और हैट्रिक बनाई। इससे एम्बाप्पे पेले विश्व कप फाइनल में हैट्रिक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।
संबंधित खबरें:
- FIFA World Cup 2022 Final: फ्रांस या अर्जेंटीना किसके सिर सजेगा ताज? पढ़ें हेड टू हेड रिकॉर्ड
- FIFA World Cup 2022 के महासमर में भिड़ेंगे अर्जेंटीना और फ्रांस, क्या France दोहराएगा इतिहास? दुनियाभर की निगाहें मेसी और एमबापे पर टिकीं