दिग्गज फुटबॉलर मेसी ने दूसरी बार जीता फीफा ‘द बेस्ट प्लेयर’अवॉर्ड, एम्बाप्पे को दी मात

एक नजर फीफा अवॉर्ड-2022 पर

0
132
FIFA Best Mens Player 2022: लियोनेल मेसी
FIFA Best Mens Player 2022: लियोनेल मेसी

FIFA Best Mens Player 2022: दिग्गज फुटबॉलर और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर से दुनिया में छा गए हैं। मेसी ने फीफा 2022 का ‘द बेस्ट प्लेयर’का अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने इस अवॉर्ड को दूसरी बार हासिल की है। मालूम हो कि हाल ही में खेले गए फीफा विश्व को अपनी कप्तानी में जीतकर मेसी ने अर्जेंटीना को खिताब दिलवाया था। उनकी टीम ने फाइनल में फ्रांस को शिकस्त दी थी।

मेसी ने फीफा 2022 का ‘द बेस्ट प्लेयर’का अवॉर्ड फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को हराकर अपने नाम किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवॉर्ड की तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ ही मेसी ने फैंस और सभी को शुक्रिया भी कहा है।

FIFA Best Mens Player 2022: लियोनेल मेसी
FIFA Best Mens Player 2022: लियोनेल मेसी

FIFA Best Mens Player 2022: मेसी के अलावा रोनाल्डो समेत ये प्लेयर रहे हैं इस अवॉर्ड के विजेता

ॉअर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फीफा 2022 का द बेस्ट मेंस प्लेयर अवॉर्ड को अपने नाम किया है। इसके साथ ही मेसी अपने फैंस के बीच खुशी का माहौल ला दिए हैं। 2016 से शुरू हुए इस अवॉर्ड को मेसी दो बार अपने नाम कर चुके हैं। इनके अलावा कई दिग्गज और भी हैं, जिन्होंने इस अवॉर्ड को जीता है। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी इस अवॉर्ड को दो बार जीता है। इनके अलावा रॉबर्ट लेवांडोस्की ने भी फीफा बेस्ट मेंस अवॉर्ड को दो बार अपने नाम किया है। वहीं, लुका मैड्रिक ने एक बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है।

FIFA Best Mens Player 2022: लियोनेल मेसी व एम्बाप्पे समेत अन्य खिलाड़ी
FIFA Best Mens Player 2022: लियोनेल मेसी व एम्बाप्पे समेत अन्य खिलाड़ी

आपको बता दें कि अर्जेंटीना के नाम कई अवॉर्ड अभी दिए गए हैं। टीम को स्पोर्ट करने वाले फैंस को बेस्ट फैंस का अवॉर्ड भी दिया गया है। वहीं, इस बार के फीफा विश्व कप विजेता यानी अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कोलोनी को बेस्ट कोच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

एक नजर फीफा अवॉर्ड-2022 पर

  • बेस्ट मेंस प्लेयर- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
  • बेस्ट वुमेंस प्लेयर- एलेक्सिया पुटेलस (स्पेन)
  • बेस्ट मेंस गोलकीपर- एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)
  • बेस्ट वुमेंस गोलकीपर- मैरी इयरप्स (इंग्लैंड)
  • बेस्ट मेंस कोच- लियोनेल स्कोलोनी (अर्जेंटीना)
  • बेस्ट वुमेंस कोच- सरीना विगमैन (इंग्लैंड)
  • फीफा फेयर प्लेयर अवॉर्ड- लिका लोचोशविली (जॉर्जिया)
  • फीफा फैन अवॉर्ड- अर्जेंटीना फैंस

यह भी पढ़ेंः

Elon Musk बने दुनिया के सबसे रईस आदमी, बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ दोबारा हासिल किया मुकाम

मनीष सिसोदिया ने खटखटाया Supreme Court का दरवाजा, तत्‍काल सुनवाई की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here