Sri Lanka के पूर्व क्रिकेटर Arjun Ranatunga ने अपने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की सरकार अपने फायदे के लिए पूरे संविधान को बदल दिया है। इस दौरान भारत ने हमारी बहुत मदद की है। भारत हमारा बड़ा भाई रहा है। वो पेट्रोल और दवाओं जैसी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। भारत लगातार हमारी मदद कर रहा है।
Arjun Ranatunga ने सरकार पर कसा तंज
दूध पाउडर, गैस, चावल, पेट्रोल जैसे विरोध प्रदर्शनों में आम जनता सिर्फ बुनियादी चीजें मांग रही है। मैं हो रही हिंसा से सहमत नहीं हूं। देश पिछले 2 साल में एक बड़े संकट में चला गया है, वे COVID का बहाना बना सकते हैं लेकिन पूरी दुनिया इससे गुजरी है।

मुझे दुर्भाग्य से यह कहना पड़ रहा है कि हमारी सरकार कोविड को ठीक से संभाल नहीं पाई। सरकार उस समय अहंकारी और अति आत्मविश्वासी थे। अगर राष्ट्रपति को लगता हैं कि वो इसे नहीं संभाल सकते हैं, वो तुरंत अपना पद छोड़ सकते हैं। हम पूरे दुनिया से पैसे की भीख मांग रहै हैं। हमलोगों का सौभाग्य हैं कि भारत मुख्य रूप से हमलोगों की मदद कर रहा है।

बता दें कि श्रीलंका इस समय सबसे बदतर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन और रसोई गैस जैसे आवश्यक सामान की किल्लत हो गई है। प्रतिदिन 12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। खाने-पीने समेत जरूरी वस्तुओं की भारी दिक्कत हो गई।
रणतुंगा ने श्रीलंका के लिए 93 टेस्ट, 269 वनडे और खेले थे. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट और वनडे में कुल 8 शतक लगाए। दोनों फॉर्मेट में उनके नाम 87 अर्धशतक हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में श्रीलंका के पहले टेस्ट में डेब्यू किया था और अपने देश के लिए टेस्ट में फिफ्टी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
संबंधित खबरें:
Sri Lanka हुआ कंगाल, सोने की लंका बचाने के लिए आगे आए क्रिकेटर्स, खिलाड़ियों ने सरकार को घेरा