Surya Dev: सनातन धर्म में हर दिन का अपना एक आध्यात्मिक महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता के पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में रविवार सूर्य देवता की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। यदी आप किसी कारणवश रोज सूर्य की पूजा नहीं कर पाते हैं तो रविवार को जरूर करें।

Surya Dev: ऐसे करें सूर्य पूजन
रविवार को सबसे पहले नहा कर सूर्य देवता को रोली और अक्षत चढ़ाएं। इसके बाद तांबे के लोटे से जल से अर्घ दें। साथ में सूर्य मंत्र का जाप करते रहें “ॐ सूर्याय नम:” और इसे लगभग 11 या 21 बार जाप करें। ऐसा माना जाता है कि यदि आप केवल रविवार को सूर्य की पूजा करते है तो सूर्य देवता काफी प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी साधना को स्वीकार कर लेते हैं।

Surya Dev: सूर्यदेव के कुछ शक्तिशाली मंत्र
सूर्यदेव के कुछ मंत्र जिनका जाप करने से सूर्यदेव शीघ्र ही मनचाहा फल और आशीर्वाद देते हैं।
- ॐ हृां मित्राय नम:
सूर्य के इस मंत्र से अच्छी सेहत और कार्य करने की क्षमता का मिलती है।
- ॐ हृीं रवये नम:
सूर्य देव के सामने खड़े होकर इस मंत्र को जपने से शारीरिक शक्ति मिलती हैं। शरीर में रक्त का संचार ठीक रहता है और कई प्रकार के रोग दूर होते हैं।
- ॐ सूर्याय नम:
सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है और ज्ञान में वृद्धि होती है।
- ॐ हृों खगाय नम:
इस मंत्र को जपने से बुद्धि का विकास होता है और शरीर का बल बढ़ता है।
- ॐ हृ: पूषणे नम
सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य में बल और धैर्य दोनों बढ़ता है।
- ॐ मरीचये नमः
सूर्य के इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को रोग आदि से दूर रहता है।
- ॐ आदित्याय नमः
सूर्य के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्तियों बुद्धि प्रखर होती है और आर्थिक उन्नति होती है।
- ॐ सवित्रे नमः
इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य का बौद्धिक विकास होता है और उसकी कल्पनाशक्ति बढ़ती है।
- ॐ अर्काय नमः
सूर्य के इस मंत्र जाप करने से जीवन की सभी चिंताएं दूर होती हैं।
- ॐ भास्कराय नमः
सूर्यदेव के इस मंत्र जाप करने से शरीर में पूर्ण रूप से शांति और स्वच्छता बनी रहती है।
सुर्यमंत्र जाप करने के फायदे
सूर्य मंत्रों का जाप करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे, आपके जीवन में शांति और खुशियां बनी रहेंगी। इस मंत्र का जाप करके आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। आपको हमेशा अपने अंदर और आसपास शांति मिलेगी।

इन कार्यों से प्रसन्न होते हैं सूर्यदेव
ऐसा माना जाता है कि गाय को रोटी खिलाने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। यदि हर रोज गाय को रोटी ना खिला पाते हैं तो रविवार के दिन अवश्य खिलाएं। इससे बाकी दिनों का भी पुण्य मिलता है। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है कि सूर्यदेव को लाल रंग पसंद है इसलिए अर्घ्य देते समय जल में रोली डाल लें तथा सूर्यदेव को लाल रंग का ही पुष्प चढ़ाएं।
संबंधित खबरें:
- अपने जीवन से दूर करना चाहते हैं सारे कष्ट तो जपिये हनुमान जी के ये नाम
- शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम वरना शनिदेव हो जाएंगे नाराज