Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रूप से लगी रोक, अधिकारियों ने बताई ये वजह…

Amarnath Yatra 2022: खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 65 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

0
220
Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रूप से लगी रोक, अधिकारियों ने बताई ये वजह...

Amarnath Yatra 2022: जम्मू कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम और बालटाल दोनों तरफ से पवित्र गुफा की ओर यात्रियों के आवागमन को रोक दिया गया है। प्रशासन ने खराब मौसम के चलते दर्शन पर रोक लगाई है और बताया है कि मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार घाटी में देर रात से बारिश हो रही है और अगले 24 से 36 घंटे बारिश का अलर्ट है।

Amarnath yatra
Amarnath Yatra

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा 2022 के पहले चार दिनों में कुल 40,223 यात्रियों ने अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं।

Amarnath Yatra 2022: तीर्थयात्रियों का छठा जत्था हुआ रवाना

कड़ी सुरक्षा के बीच बीते सोमवार को तीर्थयात्रियों का छठा जत्था रवाना हुआ है। अधिकारियों के अनुसार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कड़ी सुरक्षा के बीच 239 वाहनों में कुल 6,351 तीर्थयात्रियों भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए हैं। वहीं, बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,028 तीर्थयात्री 88 वाहनों में सुबह ही 3 बजे के करीब यहां से रवाना हुए और इसके अलावा कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 4,323 तीर्थयात्रियों को लेकर 151 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।

NGT Rule On Amarnath Yatra
Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2022: आपको बता दें, अब तक 72,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। यह यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी और 11 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।

संबंधित खबरें:

कड़ी सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के बीच शुरू होने जा रही ‘Amarnath Yatra 2022’, जानें तीर्थयात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से लेकर सब कुछ

Jagannath Rath Yatra 2022: जानें कब है जगन्नाथ रथ यात्रा और क्या है इसका महत्व?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here