Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा और रविवार होने पर बड़ी संख्या में लोग मथुरा पहुंचे। हजारों की संख्या में लोगों ने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए।मालूम हो कि शरद पूर्णिमा पर ही ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मोर मुकुट, कटि-काछनी और बंशी धारण कर स्वर्ण-रजत जड़ित सिंहासन पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। इस मनोहारी झांकी के दर्शन करने के लिये आये देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ मंदिर में पहुंचने लगी थी।जिसके चलते मंदिर के आंतरिक और बाहरी परिसर समेत आसपास के क्षेत्र में भक्तों की लाइन लगी रही।हालांकि तेज बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Sharad Purnima 2022: चारों तरफ गूंजा श्रीबांके बिहारी जी का जयघोष
शरद पूर्णिमा के मौके पूरा मंदिर परिसर में श्रीबांके बिहारी जी के नाम का जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान बड़े ही सुंदर तरीके से मंदिर को सजाया गया था। कहीं गुब्बारे, कहीं फूलों की मालाएं बड़े ही सुंदर ढंग से मंदिर को सजाया गया था।ठाकुरजी का श्वेत रंग के सिंगार के अलावा परदे सहित सम्पूर्ण मंदिर परिसर को भी सफेद रंग के ही गुब्बारे आदि से सजाया गया था। ठाकुरजी को भोग प्रसाद भी सफेद रंग की खाद्य सामग्री पंचमेवा युक्त खीर व चन्द्रकला आदि से ही लगाया गया।
संबंधित खबरें
- पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा, इस Sharad Purnima 2022 अपनाएं ये उपाय, बरसेगा देवी का आशीर्वाद
- Kartik 2022: सभी मासों में सर्वश्रेष्ठ कार्तिक मास की हो रही शुरुआत, जानिए किन उपायों से नारायण को कर सकते हैं प्रसन्न?