Shani Ka Uday: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह राशि बदलने के साथ-साथ अपनी स्थिति में भी परिवर्तन करता है। जैसे सूर्य के नजदीक आने पर ग्रह अस्त हो जाता है और वैसे ही सूर्य के दूर जाने पर ग्रह उदय हो जाता है। अस्त ग्रह को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि वह अशुभ फल देने लगता है। इस समय न्याय के देवता शनि अस्त हैं। शनि देव 18 मार्च तक अस्त रहेंगे और फिर उदित होंगे। 18 मार्च 2024 को शनि का उदय होना कई लोगों को ना केवल राहत देगा बल्कि बड़ा लाभ भी कराएगा। आइए जानते हैं कि शनि का उदित होना किन राशि वालों का करेंगे कल्याण।
वृषभ राशि
- शनि का उदय होना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है।
- इस राशि के जातकों के करियर में मजबूती आएगी।
- नौकरी और व्यापार में बड़ी तरक्की मिल सकती है।
- आपके पास धन की किल्लत नहीं रहेगी।
- धन की आवक अच्छी रहेगी।
- जरूरतों की पूर्ति के लिए धन की कमी महसूस नहीं होगी।
- आपके काम की तारीफ होगी।
- मेहनत का फल उम्मीद से ज्यादा मिल सकता है।
तुला राशि
- शनि के उदित होने से तुला राशि वालों के लिए अच्छे दिन आ सकते हैं।
- आप आगे बढ़ेंगे और अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
- तरक्की की हर राह खुलेगी।
- प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं।
- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- करियर के दृष्टिकोण से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि
- धनु राशि के जातकों के लिए शनि का उदय सकारात्मक फल देने वाला है।
- अपनी मेहनत का फल मिलेगा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है
- जातकों को नई नौकरी मिल सकती है।
- सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
- धन का आगमन बढ़ेगा।
- आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )
यह भी पढ़ें:
Shani Chalisa: शनि चालीसा के पाठ से हो जाती है हर मनोकामना पूरी, फायदे जान कर रोज करेंगे पाठ