Rang Panchami 2023:फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही रंगों के विभिन्न उत्सवों की शुरुआत भी हो जाती है।इन्हीं रंगोत्सव में शुमार है रंग पंचमी।जी हां, रंग पंचमी के दिन ही होली महोत्सव का समापन भी हो जाता है।इस दिन विशेषतौर पर श्री राधा रानी और कृष्ण जी को अबीर और गुलाल लगाया जाता है।यही वजह है कि कई जगह इसे देव होली कहकर भी संबोधित किया जाता है।इस दिन लोग शोभायात्राएं निकालते हैं और एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं भी देते हैं।ऐसी मान्यता है कि इस दिन रंग उड़ाने से व्यक्ति के जीवन के सभी पाप और कष्टों का अंत होता है।

Rang Panchami 2023 : रंग पंचमी शुभ मुहूर्त
Rang Panchami 2023 : हिंदू पंचाग के अनुसर इस वर्ष रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 11 मार्च की रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगी और समापन 12 मार्च की रात 10 बजकर 1 मिनट पर होगा।पर्व उदया तिथि को ध्यान में रखकर ही मनाया जाएगा।
Rang Panchami 2023 : रंग पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय
Rang Panchami 2023 : देव होली कहें या रंग पंचमी इस दिन अपने ईष्ट को गुलाल जरूर लगाएं। इसके साथ ही कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाकर आप अपने जीवन को खुशहाल कर सकते हैं।इस दिन कमल के फूल पर बैठे लक्ष्मी-नारायण के चित्र को घर के उत्तर दिशा में स्थापित करें।एक लोटे में जलभर कर रखें। घी की जोत जलाकर लाल गुलाब प्रभु को अर्पित करें। भगवान को गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं।
मंत्र जाप के बाद जल का छिड़काव सारे घर में करें।ऐसा करने से नकारात्मकता का अंत होता है और घर में समृद्धि आती है।भगवान को चाहें तो पीले वस्त्र भी अर्पित कर सकते हैं। हनुमान जी, मां लक्ष्मी और भैरों बाबा जी को लाल रंग और शनि देव को नीला रंग अर्पित करें। देवता प्रसन्न होंगे।
संबंधित खबरें
- Phulera Dooj की तैयारियां पूरी, आखिर क्या है फुलेरा दूज और क्यों हैं इसे मनाने की परंपरा? जानिए यहां
- Nav Samvatsar: इस बार 22 मार्च से शुरू होने जा रहा नव संवत्सर का आगाज, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ?