Aaj ka Panchang और Horoscope: मेष राशि के जातकों को नौकरी में मिलेगी तरक्‍की

पंचांग (Panchang) एक प्रकार का हिन्दू कैलेंडर है, जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अवयवों का गठन है।

0
349
Panchang and Horoscope
Panchang and Horoscope

Horoscope: पंचांग (Panchang) एक प्रकार का हिन्दू कैलेंडर है, जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अवयवों का गठन है। अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक संबंध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते।

आज फागुन (Fagun) माह शुक्‍ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज के दिन धार्मिक पुस्‍तक का दान करना हितकर रहेगा। इसके साथ ही भगवान महादेव,(Lord Shiva) श्री हरि विष्‍णु और पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें, लाभकारी रहेगा। आज वार बुधवार, माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। सूर्योदय सुबह 6:30 बजे और सूर्यास्‍त सांय 6:29 बजे होगा। नक्षत्र मघा है और सूर्य राशि मीन और चंद राशि सिंह में विचरण करेगी। करण तैतिल योग बना रहा है। आज के दिन जिन जातकों का जन्‍मदिन होता है, वे दार्शनिक और ऊंचे ख्‍याल के व्‍यक्ति होते हैं। आज के दिन मेष राशि वालों को कार्यालय में सफलता मिलने का योग है।

panchng 16 march2
rahi 16 march
Rashiphal

Horoscope: जानिये आज का राशिफल

मेष: इस राशि के जातकों को नौकरी और कार्यस्‍थल पर तरक्‍की मिलने की संभावना है। परिवार में माता के खराब
होते स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता में रह सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। पैरों में दर्द रहने की संभावना है।

वृषभ: इस राशि के जातक आज प्रसन्‍न रहेंगे, घर पर किसी समारोह को लेकर चर्चा होने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। अपने चरित्र को अच्छा रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभकारी होगा। दिखावे पर ज्यादा खर्च करना उचित नहीं है।

मिथुन: इस राशि के जातक आज तकनीकी कामों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के के साधनों पर धन खर्च करेंगे। नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। रूढ़िवादी विचारों से बचने का प्रयास करें।
कर्क:आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन के मामले में आज भाग्यशाली रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषाशैली का प्रयोग करें। बच्चों की सेहत की चिंता हो सकती है। जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिये समय अवश्य निकालें।समय निकालकर भगवान शिव की उपासना करें, लाभ होगा।

lord shiva 4
Lord Shiva

Horoscope: सिंह:सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें, बड़ों से बोलते समय शिष्‍टाचार का पालन करें। हो सके तो शिवलिंग पर जल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्‍या: कन्‍या राशि के जातक आज खुश रहेंगे, घर में किसी बड़े से विवाद होने की संभावना है। मां की सेहत का विशेष ध्‍यान रखें।कार्यालय में काम को टालने की बजाय पूरा करने पर ध्‍यान दें।
तुला: इस राशि के जातकों को आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। मन उदासीन रहेगा। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को कहीं से गुप्‍त धन की प्राप्‍ति हो सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्‍ट में किया गया निवेश लाभ देगा। परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। होली के आयोजन को लेकर बैठक कर सकते हैं।
धनु: धनु राशि के लोगों को आज शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। परीक्षाओं में छात्रों को सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खाने में अतिरेक से बचें।
मकर: मकर राशि के लोगों को आज उनके पूर्व किए परिश्रम का फल मिलेगा। आज लाभ के कई अवसर सामने आएंगे। परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

lord hanuman g

Horoscope: कुंभ: आज कार्यालय में वरिष्‍ठ अधिकारी आपसे अधिक अपेक्षाएं रखेंगे। पारिवारिक संबंधों में आई कटुता दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गये व्यवसाय से आपको लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
मीन:इस राशि के जातक आज कहीं घूमने जा सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का विरोध करने से बचें। रोजगार की प्राप्ति होगी है। ऑफिस में अधूरे कार्य पूर्ण करने का दबाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here