Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

0
69
Mahashivratri 2023
Mahashivratri 2023

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। शिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन सभी भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ भोलेनाथ का व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ शिवजी की पूजा करते हैं। लेकिन यदि आप भगवान शिव की पूजा के दौरान कुछ गलतियां कर बैठते हैं तो इससे भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं भगवान भोलेनाथ की पूजा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Mahashivratri 2023: भगवान शिव की पूजा करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए

  • भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित है। यानी पूजा करते दौरान शंख नहीं बजाना चाहिए
  • भगवान शिव की पूजा में सिंदूर या रोली का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव को वैरागी माना गया है।
  • भगवान शिव को कमल, चंपा, गुड़हल, चमेली, जूही के फूल न चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को तुलसी के पत्ते तोड़ कर अर्पित न करें।
  • इस दिन शिव जी को नारियल भी अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता है।
  • भगवान शिव को सफेद और पीला चंदन अर्पित करें।
pexels-abhinav-goswami-674800
  • कभी भी भगवान शिव के शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।
  • पूजा के समय पूजा स्थल पर कोई जूठन या गंदगी न हो। जगह पूरी तरह से साफ-सुथरा होना चाहिए।
  • घर के मंदिर में कोई भी आधा जला हुआ धूप या अगरबत्ती का प्रयोग न करें।
  • पूजा के समय आपका मुंह उत्तर या पूर्व की तरफ होना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि के दिन पूजा करते समय काले रंग के कपड़े ना पहनें।
  • शिवलिंग पर टूटा हुआ चावल न छिड़कें।

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पूजा का समय

  • सुबह 05:15 बजे से सुबह 06:06 बजे तक
  • दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
  • दोपहर 12:02 बजे से 01:27 बजे तक
  • दोपहर 02:28 बजे से 03:13 बजे तक
  • रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 05:42 बजे से अगली सुबह 06:56 बजे तक

यह भी पढ़ें:

Mahashivaratri 2023: महाशिवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, तो बनाएं ये स्वाद से भरपूर फलाहार

Mahashivratri 2023: 18 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here