Magha Purnima 2022: जानिए कब है माघ पूर्णिमा, क्या है इस पर्व का शुभ मुहूर्त और महत्व?

0
588
Magha Purnima 2022
Magha Purnima 2022

Magha Purnima 2022: सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का एक अलग महत्व है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा 16 फरवरी के दिन पड़ रही है । बता दें कि माघ मास में आने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा (Magh Purnima 2022) के नाम से जाना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दान आदि से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा व कथा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन दान आदि से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वहीं वाराणसी में माघ पूर्णिमा के दिन के लिए राजघाट से अस्सी घाट के बीच सभी प्रमुख घाटों पर गंगा स्नान के लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।

Magha Purnima 2022: शुभ मुहूर्त

16 फरवरी 2022, बुधवार को माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा का व्रत इसी दिन रखा जाता है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष पूर्णिमा की तिथि 15 फरवरी 2022 मंगलवार को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर, 16 फरवरी को रात 01 बजकर 25 मिनट तक रहेने वाली है।

सूर्योदय से पहले स्नान करना शुभ

Magha Purnima 2022
Magha Purnima 2022

माघ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का प्रसाद, तिल के तेल का दीपक और तिल से हवन करना भी शुभ माना जाता है।

माघ पूर्णिमा में दान करना शुभ

Magha Purnima 2022
Magha Purnima 2022

माघ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करें, और कंबल, तिल, गेहूं, वस्त्र, जूता का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूरे दिन का व्रत रखकर ब्राह्मणों को भोजन दें।

माघ पूर्णिमा का महत्व

कहा जाता है कि माघ के महीने में देवतागण पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य का रूप धारण करके प्रयागराज में स्नान, दान और जाप करते हैं। माना जाता है कि इस दिन प्रयागराज में गंगा स्नान करने से सभी कामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

संबंधित खबरें:

https://www.youtube.com/watch?v=77Kxkextk-A