Horoscope And Panchang: कुंभ राशि के जातक करेंगे मौज-मस्‍ती, मीन राशि के जातक सेहत का रखें ध्‍यान

Horoscope And Panchang: मेष राशि के लोगों को आज काम की अधिकता रहेगी। बड़ोें से व्‍यर्थ के विवाद में न उलझें। अपनी सेहत का विशेषतौर पर ध्‍यान दें।

0
262
horoscope and Panchang: top hindi news
horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार, दिशा शूल और अन्‍य कई जरूरी जानकारियां प्राप्‍त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कुंभ राशि के जातक करेंगे मौज-मस्‍ती, मीन राशि के जातक सेहत का रखें ध्‍यान।

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: जानिये 28 जुलाई 22 का पंचांग

ति‍थिहरियाली अमावस्‍या
पक्षकृष्‍ण
वारगुरुवार
सूर्योदय5:45 एएम
सूर्यास्‍त7:04 पीएम
राहूकाल02:11 से लेकर 03:50 एएम
नक्षत्रपुनर्वसु
सूर्यकर्क राशि
चंद्रमाकर्क राशि
अभिजीत मुहूर्त12:07- 12:59 पीएम
मासश्रावण
श‍क संवत1944
विक्रमी संवत2079
दिशा शूलदक्षिण दिशा

Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

मेष: मेष राशि के लोगों को आज काम की अधिकता रहेगी। बड़ोें से व्‍यर्थ के विवाद में न उलझें। अपनी सेहत का विशेषतौर पर ध्‍यान दें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को आज नए कार्यस्‍थल पर काम की अधिकता रह सकती है। मन को इधर-उधर लगाने की बजाय एकाग्र करने का प्रयास करें।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज कोई जरूरी काम सौंपा जा सकता है। अपने सभी जरूरी दस्‍तावेजों को बेहद संभालकर रखें।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज घुटने या टखने में दर्द की समस्‍या हो सकती है। मन दिनभर किसी जरूरी चीज के लिए व्‍याकुल रहेगा।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज अपने काम पर फोकस करना होगा। अपने मन को काम में लगाने का प्रयास करें।

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों के घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। मन में हर्ष का माहौल रहेगा, अपने कार्यालय के काम पूरा करें।

Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला: तुला राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। अपने परिवार की जरूरत का ध्‍यान रखें।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने खानपान का बेहद ध्‍यान रखें।

धनु: धनु राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर: मकर राशि के जातकों का दिन शुभ है। मांगलिक कामों को लेकर घर पर चर्चा हो सकती है। रोजगार के बेहतर साधन मिलने से हर्ष रहेगा।

कुंभ: कुंभ राशि के जातक आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। घर पर पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। उत्‍तम भोजन की प्राप्ति होगी।

मीन: मन में किसी भी प्रकार के नकरात्‍मक भावों को न आने दें। आपके किस्‍मत के सितारे आपके पक्ष में हैं। अपनी सेहत का ध्‍यान दें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here