Horoscope and Panchang: अपने शुभ दिन की शुरुआत आपको पंचांग (Panchang) देखकर करनी चाहिए। पंचांग के माध्यम से आप राहु काल ,नक्षत्र , ग्रहों की सटीक स्थिति का आकलन कर सकते हैं। हमारी सनातनी परंपरा का ये एक अभिन्न अंग हैं। इसे कतई नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे में आज का पंचांग क्या रहेगा खास जानिये।
आज दिन मंगलवार, तिथि 8 मार्च 2022 है। आज सूर्योदय सुबह 06:39:26 सूर्यास्त 18:25: बजे , चन्द्रोदय 09:58 चन्द्रास्त 23:52:00 , तिथि- षष्ठी 24:33:14 तक रहेगी। नक्षत्र कृत्तिका पूर्ण रात्रि तक , करण- कौलव – 11:29:52 तक करण- तैतिल – 24:33:14 तक , योग वैधृति 24:26:37 तक, पक्ष शुक्ल है।

Horoscope: जानिए आज का शुभ मुहूर्त
मुहूर्त दो तरह के होते हैं पहला शुभ मुहूर्त और दूसरा अशुभ मुहूर्त जिनको पंचांग की मदद से देखा जाता है। प्राचीन वैदिक काल से आज तक किसी विशेष कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त-अशुभ मुहूर्त देखने की परंपरा चली आ रही है। देखा जाए तो मुहूर्त की संख्या कुल 30 होती है। इसमें भी 15 मुहूर्त अशुभ होते हैं, यानी एक प्रकार का ऐसा कालखंड जिसमें किया गे कार्य पूर्ण होने में संदेह होता है। यही वजह है की अक्सर इस काल में किसी भी प्रकार का शुभ काम वर्जित होता है। 15 शुभ मुहूर्त माने जाते हैं, जोकि सुबह 6:00 बजे से शुरू हो जाते हैं औऱ शुभ मुहूर्त में श्वेत, मित्र, सारभट, सावित्र, वैराज, विश्वावसु, अभिजित, रोहिण, बल, विजय, नैरऋत, वरुण सौम्य और भग यह 15 मुहूर्त हैं।
आज के मह्तवपूर्ण काल
राहू – 3:26 PM – 4:54 PM
यम गण्ड – 9:37 AM – 11:04 AM
कुलिक – 12:32 PM – 1:59 PM
दुर्मुहूर्त – 09:02 AM – 09:48 AM
दुर्मुहूर्त – 11:17 PM – 12:06 AM
वर्ज्यम् – 07:13 PM – 08:59 PM
अभिजीत मुहूर्त – 12:08 PM – 12:55 PM
अमृत काल – No
ब्रह्म मुहूर्त – 05:06 AM – 05:54 AM

Horoscope: जानिए आज का राशिफल
आज चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेंगे। तत्पश्चात 12:35pm के बाद वृष राशि में रहेंगे ।शुक्र अभी मंगल के साथ मकर में विराजमान हैं । शनि व चन्द्रमा आज मेष और तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। मीन और कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आपको आज का विस्तृत राशिफल बताते हैं।
मेष : इस राशि के लोगों को आज नौकरी और कार्यस्थल पर थोड़ी चिंता बानी रह सकती हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
वृष : इस राशि के जातकों को आज धन लाभ की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नई गाड़ी या सम्पति खरीद सकते हैं। कीमती सामान संभाल कर रखें।
मिथुन : इस राशि के लोगों को आज कोई शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। आज अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नेत्र सम्बन्धी दिक्कत हो सकती है।
कर्क : इस राशि के लोगों को आज कहीं से उपहार या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें।
सिंह : इस राशि के लोगों को आज व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पद सकता है। कोई बड़ी व्यापारी डील फाइनल होते होते रुक भी सकती है। अपने स्वास्थय का विशेषतौर पर ध्यान दें।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। अपने से बड़ों का सम्मान करें। घर के लिए कोई ज़रूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। मन को शांत रखें। घर पर श्री राम जी की पूजा करें , लाभ होगा।

तुला : इस राशि के जातकों को आज किसी बड़े अधिकारी से डांट पद सकती है। थोड़ा सावधान होकर काम करने की जरूरत है। घर पर किसी मेहमान के आने की उम्मीद है।
वृश्चिक : अपनी दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। घरवालों की जरूरतों का ध्यान रखें। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे।
धनु : अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेषरूप से ध्यान रखें। हो सके तो किसी डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। खांसी और सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मकर : वृष का गोचर आपकी जॉब के लिए बेहतर है। हो सके तो आज सुन्दर कांड का पाठ करें। हनुमान जी को लाल सिन्दूर अर्पित करें।

कुम्भ : इस राशि के जातकों को आज कहीं दूर से जरुरी फ़ोन कॉल आ सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा। घर के जरुरी काम आज पूरे कर सकते हैं। शाम का समय पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।
मीन: इस राशि के जातकों को यात्रा करनी पद सकती है । गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें। किसी की निंदा या बुराई करने से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- सम्बंधित खबरेंHoroscope and Panchang: आज के दिन जन्मे लोगों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की, कन्या राशि के लोग करेंगे खरीदारी
- Horoscope and Panchang: वृषभ राशि के जातक धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं