Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कर्क राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, कन्या राशि के जातक वाणी पर रखें संयम।

Horoscope And Panchang: जानिये 23 जून 22 का पंचांग
तिथि | दशमी |
पक्ष | कृष्ण |
वार | गुरुवार |
सूर्योदय | 5:46 एएम |
सूर्यास्त | 7:11 पीएम |
राहूकाल | 2:09 से लेकर 3:50 पीएम |
नक्षत्र | रेवती |
सूर्य | मिथुन राशि |
चंद्रमा | मेष राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 12:02 से लेकर 12:55 पीएम तक |
मास | आषाढ़ |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | दक्षिण दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि के जातकों का हाल
मेष: मेष राशि के जातक आज अपने जरूरी काम निपटा लें। इस दौरान किसी प्रकार का मानसिक तनाव खुद पर हावी न होने दें।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों का दिन व्यस्तताओं से भरा गुजरेगा। घर पर किसी बड़े के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज दिनभर काफी व्यस्त रहेंगे। माता पक्ष के लोगों से मुलाकात हो सकती है। थकान का अनुभव करेंगे।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर पर कोई जरूरी काम के सिलसिले में व्यस्त रहेंगे।
सिंह: सिंह राशि के जातक आज कारोबार के विस्तार के बारे में सोचेंगे। घर पर काम की अधिकता होने से तनाव बना रहेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यालय में काम अधिक रहेगा।घर पर बड़ों की सेहत का पूरा ध्यान रखने का प्रयास करें।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि के जातकों का हाल
तुला: तुला राशि के जातकों की उनके जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। मन और वाणी को शांत रखने का प्रयास करें। उन्हें जल्द ही किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज कार्यालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस बीच अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।
धनु: धनु राशि के लोगों को आज हर कार्य में सफलता मिलेगी। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातक बेवजह के तनावों से मुक्त रहने का प्रयास करें। अपने अहम का त्याग करें, हो सकें तो गाय को रोटी खिलाएं।
मीन: मीन राशि के लोगों को आज कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। काम की अधिकता होने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है।अपने से बड़ों का सम्मान करें।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: कन्या राशि के जातक सैरसपाटे पर जाएंगे, कुंभ राशि के जातक मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे
- Horoscope And Panchang: कर्क राशि के जातकों के काम होंगे पूर्ण, कुंभ राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना