Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
Horoscope And Panchang: जानिये 11 जुलाई 22 का पंचांग
तिथि | द्वादशी |
पक्ष | शुक्ल |
वार | सोमवार |
सूर्योदय | 5:00 एएम |
सूर्यास्त | 7:05 पीएम |
राहूकाल | 07:15 से लेकर 08:59 |
नक्षत्र | अनुराधा |
सूर्य | मिथुन राशि |
चंद्रमा | वृश्चिक राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 11:59- 12:54 पीएम |
मास | आषाढ़ |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | पश्चिम दिशा |
Horoscope And Panchang: जानें मेष से लेकर कन्या राशि का हाल

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। आज किसी अज्ञात स्तोत्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। काम को समय पर पूरा करेंगे।
वृषभ: कारोबार में नए लाभ के अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बनाएंगे। नौकरीपेशा जातक आज कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के घर-परिवार में खुशहाली रहेगी और कोई ना कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी।
कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। दिन के दूसरे पहर में अचानक कोई जरूरी काम करने को मिलेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को आज कारोबार में कुछ बदलाव करना पड़ेगा।स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा लेकिन अधिक मोटापे को लेकर कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी।
कन्या: कन्या राशि के जातक आज कुछ मांगलिक कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। घर पर अचानक मेहमानों के आने से मन खुश रहेगा।
Horoscope And Panchang:जानें तुला से लेकर मीन राशि के जातकों का हाल
तुला : तुला राशि के जातक किसी खास जगह पर आमंत्रित किए जा सकते हैं। जहां कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे।
वृश्चिक: इस राशि के जातक मीठी वाणी की सहायता से हर काम पूरा करने में आगे रहेंगे। अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे।
धनु: धनु राशि के लोगों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर पर माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर: आर्थिक मामलों में धन की रुकावट से थोड़े परेशान रहेंगे, लेकिन कामकाज के क्षेत्र में काफी लाभदायक दिन रहने वाला है।
कुंभ : व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। मन को शांत रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
मीन: अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। अपनी सेहत का विशेषतौर पर ध्यान रखें।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: मेष राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ख्याल,कर्क राशि के जातकों को मिलेगी नौकरी
- Horoscope And Panchang: वृषभ राशि के जातकों को होगी उपहार की प्राप्ति, मिथुन राशि के जातकों के सरकारी काम होंगे पूरे