Horoscope and Panchang: दैनिक पंचांग के माध्यम से शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी दी जाती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है।
पंचांग (Panchang)के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं। आइये जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। आज राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 02, शक संवत् 194, फाल्गुन कृष्ण की षष्ठी तिथि है। स्वाति नक्षत्र और दिन मंगलवार है। आज वृद्धि योग बना हुआ है। इसी क्रम में आज विक्रमी संवत 2078 है। आज का दिन धनु (Sagitarius) राशि के जातकों के लिए उत्तम है, उन्हें कहीं से उपहार मिलने की संभावना है।


Horoscope: जानिये आज का राशिफल
मेष: धन सम्बन्धित मामलों के लिए दिन शानदार रहेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर खाना खाने के लिए जा सकते हैं। कोर्ट-केस में आपको जीत मिल सकती है। बढ़ते हुये खर्चों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।
वृषभ: अपने अनुभवों का लाभ उठाकर आज प्रत्येक काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में पिछले दिन किए गए कार्यों की सराहना होगी। नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। पैरों में खिंचाव,दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें।
मिथुन: आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपके द्वारा किसी की भावना को ठेस लग सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह योग्य प्रस्ताव आने की उम्मीद है। कार्यालय में किसी से बहस हो सकती है। अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। व्यवसाय में नये साझेदार जोड़ने का विचार बन सकता है।
कर्क: कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज नरम रहने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। गलत सूचनाओं के कारण काम में बाधा आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें।
सिंह: प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। नये लोगों से संपर्क बनेगा।धर्म-कर्म
के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी।
Horoscope: कन्या राशि के जातकों का मन रहेगा प्रसन्न
कन्या: आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपसे बहुत अपेक्षाएं रखेंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आज आप आराम का अनुभव करेंगे। दांपत्य संबंधों में बहसबाजी करने से बचें।
तुला:कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से लोग प्रेरणा लेंगे। नजदीकी लोगों के साथ गंभीर मसलों पर बात करेंगे। नई संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। देवी दुर्गा जी की आराधना करें।
वृश्चिक: कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है।श्वास संबंधी दिक्कतें परेशान करेंगी।नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको बचने का प्रयास करें। अपने कार्य को एकाग्रता के साथ पूरा करें।
Horoscope: धनु राशि के जातकों की पुराने दोस्त से होगी मुलाकात
धनु: आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।कहीं से उपहार मिलने की संभावना है। कोई आपको पुराना उधार का पैसा लौटा सकता है। कई सारी समस्याओं को सुलझाने के मूड में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर: पिछले कई दिनों से चला आ रहा पारिवारिक गतिरोध कम होगा। रूके धन की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेंगे। मन में कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा रहेगी। दूसरों की समस्याओं को लेकर भावुक हो सकते हैं।
कुंभ: आज सुबह से ही मन में कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर उत्सुक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विदेश यात्रा की प्रबल संभावना है।
मीन: आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। सहयोगी आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। झूंठी शान और अहंकार से आपको बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang: मिथुन और तुला राशि के जातक अपनी वाणी से जीतेंगे दूसरों का दिल
- Horosope and Panchang: सिंह राशि के जातक परिवार संग बिताएंगे समय