Holika Dahan 2024: होलिका दहन है आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें इसका महत्व

0
9

Holika Dahan 2024: होली के त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बड़ी होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च यानि कि आज है। होलिका दहन पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की करते है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि ऐसा करने से सभी को शुभ फल की प्राप्ति होती है। होलिका दहन की अग्नि में पूजा करने से परिवार के सदस्य बुरी नजर से भी बचे रहते हैं। होलिका दहन की पूजा में कुछ विशेष चीजों को शामिल करना काफी फलदायी होता है जिससे पूजा सफल होती है।

पूजा सामग्री

होलिका दहन की पूजा के लिए गुलाल, अक्षत, रोली,नारियल, फूल-दीपक, देशी घी, गोबर से बनी गुलरी और हल्दी जैसी विशेष चीजों को शामिल करना काफी शुभ माना जाता है।

शुभ मुहूर्त

24 मार्च – रात 11:13 मिनट से लेकर 12:27 मिनट तक
होलिका दहन का समय 1 घंटे 14 मिनट का है।
भद्रा पूंछ में होलिका दहन का समय शाम 06:33 मिनट से लेकर 07:53 मिनट तक
भद्रा पूंछ की अवधि के दौरान भी होलिका दहन किया जाता है।

होलिका महत्व

हिन्दू धर्म में होलिका दहन पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। होलिका दहन पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी जाती है। मान्यता यह भी है कि होलिका दहन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही धन-संपत्ति की भी प्राप्ति होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here