Holi 2023: रंगों से पूर्व होलाष्टक का आगाज हो चुका है।हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।इनका पालन नहीं करने परजातक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।मसलन शादी के बाद नवविवाहिताओं को खासतौर से अपनी पहली होली मायके में खेलती हैं।रंगों और खुशी से सराबोर इस पर्व में कई परंपरांए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी होती है।होली के दौरान नवविवाहित लोगों को कई और बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आखिर क्या वजह है इसके पीछे? जानते हैं पूरा विवरण विस्तार से
Holi 2023:यह है वजह
Holi 2023: होलिका दहन की पूजा करना और उसमें शामिल होना शुभ माना जाता है। हालांकि धर्म-शास्त्रों में कुछ खास लोगों को होलिका दहन की अग्नि देखने की मनाही है।यह नियम नवविवाहित युवतियों के लिए बना है। दरअसल होलिका दहन की आग को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। यानी आप पुराने वर्ष के शरीर का दहन कर रहे हैं। यही वजह है कि नवविवाहित लड़कियां जिनकी जिंदगी की नई शुरुआत होती है। उन्हें होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में परेशानी आने लगती है।
एक ओर मान्यता के अनुसार सास और बहू का एक साथ जलती हुई होली देखना बहुत अशुभ माना जाता है। इससे दोनों के रिश्तों में तल्खी हो सकती है। भविष्य में ये रिश्तों में अविश्वास पैदा कर सकता है। दोनों को व्यक्तिगत तौर पर कोई नुकसान भी हो सकता है।यही वजह है कि नवविवाहिता होली मनाने के लिए अपने मायके चली जाती है।
डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/ से ली गईं हैं। यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है।
संबंधित खबरें