Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश के भक्तों को गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन से महोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस साल भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को है। बता दें कि इस दिन से 10 दीवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। भगवान गणेश के भक्त इस दिन घरों में गणपति की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। 10 दिन के लिए घरों में बप्पा को विराजमान करते हैं। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। कहा जाता है इससे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022: शुभ मुहूर्त
- 30 अगस्त, 2022 को दोपहर 03:33 बजे गणेश चतुर्थी की शुरूआत हो रही है।
- चतुर्थी तिथि 31 अगस्त, 2022 को दोपहर 03:22 बजे समाप्त होगी।
- पूजा का शुभ मुहूर्त 11:05 AM से शुरू होकर 01:38 PM तक रहेगा।

इन स्त्रोंतों का करें जाप
- ॐ सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम् ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम्
- सृष्ट्यादौ ब्रह्मणा सम्यक् पूजित: फल-सिद्धए, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित:, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- हिरण्य-कश्यप्वादीनां वधार्थे विष्णुनार्चित:, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- महिषस्य वधे देव्या गण-नाथ: प्रपुजित:, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- तारकस्य वधात् पूर्वं कुमारेण प्रपूजित:, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- भास्करेण गणेशो हि पूजितश्छवि-सिद्धए, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- शशिना कान्ति-वृद्धयर्थं पूजितो गण-नायक:, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- पालनाय च तपसां विश्वामित्रेण पूजित:, सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे
- इदं त्वृण-हर-स्तोत्रं तीव्र-दारिद्र्य-नाशनं, एक-वारं पठेन्नित्यं वर्षमेकं सामहित:, दारिद्रयं दारुणं त्यक्त्वा कुबेर-समतां व्रजेत्
संबंधित खबरें:
Hartalika Teej 2022: बेहद कठिन है हरतालिका तीज व्रत, जानें पूजा विधि और नियम