शनिवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम वरना शनिदेव हो जाएंगे नाराज

0
470
शनिदेव
शनिदेव

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। मान्यता है कि शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से कई कष्ट दूर होते हैं। साथ ही जिसका शनि भारी रहता है शनिदेव की पूजा करने से सब कुछ मंगल होता है। पर शनिदेव को खुश रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है।

इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। शनिवार के दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि इनके करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं। मान्यता हैं कि बहुत से लोगों का शनिवार के दिन कोई काम नहीं बनता। अगर आप के साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो आपको शनि को शांत और प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्यों नहीं करने चाहिए ये काम

No photo description available.

अगर शनि की विशेष कृपा पानी है, तो आपको शनिवार के दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन नाखून या बाल काटने से शनिदेव आपसे रूष्ट हो सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि शनिदेव को जानवर बहुत प्रिय है। शनिदेव को खुश रखने के लिए आपको जानवरों पर अत्याचार नहीं करना चाहिए। साथ ही कुत्तों, गाय, बकरी और पशु-पक्षियों को रोटी खिलानी चाहिए।

कहते हैं कि शनिवार के दिन लोहे को घर में नहीं लाना चाहिए। अगर आप इस दिन घर में कोई लोहे का सामान लाने का विचार बना रहे हैं तो आपको इससे बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

Gita Jayanti: मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती आज, आज गीता का पाठ माना जाता है शुभ

Ganesh Ji के हैं भक्त तो, बुधवार को ऐसे करें पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here