Diwali 2022: मौका दिवाली का हो और दीयों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता।कार्तिक अमावस के मौके पर धरा से अंधकार मिटाने के लिए दिवाली पर दीये जलाने का विधान है। दिवाली के दिन सिर्फ देवी लक्ष्मी के लिए ही नहीं बल्कि पित्तरों के निमित्त भी दीये जलाए जाते हैं।
इसके साथ आकाशदीप, कंदील और आतिशबाजी करने के पीछे धारणा है कि दिवाली की अमावस के मौके पर पित्तरों की रात आरंभ होती है। ऐसे में हमारे पित्तर कहीं अंधियारे में मार्ग न भटक जाएं।बंगाल में इस प्रथा का विशेष महत्व माना गया है।
दूसरी तरफ हिंदू धर्म में पंचतत्वों की भूमिका महत्वपूर्ण है।उसी के द्वारा ही संपूर्ण ब्रह्मांड की रचना हुई है। यह पंचतत्व होते हैं जल, वायु, अग्नि, आकाश व भूमि। मिट्टी का दीया इन पांचों तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है। उसके अंदर यह पांचों तत्व विद्यमान होते हैं। इस कारण इसकी महत्ता अत्यधिक बढ़ जाती है।
जब इसे जलाया जाता हैं तो यह तीनों लोकों एवं तीनों काल का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसमें मिट्टी का दीया हमें पृथ्वी लोक और वर्तमान को दिखाता है जबकि उसमें जलने वाला तेल/घी भूतकाल और पाताल लोक का प्रतिनिधित्व करता है। जब हम उसमे रुई की बत्ती डालकर प्रज्जवलित करते हैं तो वह लौ आकाश, स्वर्ग लोक व भविष्यकाल का प्रतिनिधित्व करती है।

Diwali 2022: रोशन करने की सीख देता है दीया
मिट्टी के दीये को जलाने मात्र से जो शांति मिलती है, वह हाइटेक रंग-बिरंगी रोशनी से कदापि नहीं मिल सकती। ऐसे में दीया हमें सिखाता है कि किस प्रकार स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में उजाला लाया जा सकता है।अगर पूरे विश्व से बिजली समाप्त हो जाए तो आप रोशनी कैसे करेंगे।ऐसी परिस्थिति में भी यह एक प्राकृतिक तरीका है जो कभी समाप्त नहीं होगा।
दिवाली की काली रात में एक दीपक किस प्रकार अपने चारों ओर एक सुंदर प्रकाश को फैलाता है,वह देखने लायक होता है। यदि आप दीपक को ध्यान से देखेंगे तो अवश्य ही आपके मन को शांति मिलेगी।
Diwali 2022: कीट-पतंगों का नाश
दिवाली के साथ ही शरद ऋतु का आगाज हो जाता है।ऐसे समय में वातावरण में कीट-पतंगे, मच्छर और अन्य जहरीले कीड़ों की संख्या बढ़ जाती है।यह सभी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।यही वजह है दिवाली के दौरान सरसों के तेल से मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं, तो इन सभी जीवाणुओं का नाश हो जाता है। इनका प्रभाव भी कम हो जाता है। इसलिये दीपावली के दिन सभी घरो में एक साथ दीपक को प्रज्जवलित करने पर इन सभी कीट-पतंगों का नाश होता है।
Diwali 2022: कई हाथों को मिलता है रोजगार

मिट्टी के दीये कुम्हार बनाते हैं।ऐसे में उन्हें रोजगार के साथ आमदनी भी मिलती है।दरअसल रंग-बिरंगी लाइट्स/ दीये जो हम खरीदते हैं वह मुख्यतया चीन से ही आते हैं।यही वजह है कि प्रतिवर्ष सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों से इन्हें खरीदने का अनुरोध किया जाता है।इसके अनगिनत लाभ भी बताए जाते हैं।ताकि देश की तरक्की भी हो।ऐसे में प्रयास करें कि कुम्हारों के हाथ से बने मिट्टी के दीये ही खरीदें।
इन सब लाभों के साथ मिट्टी का दीया अप्रत्यक्ष रूप से हमे कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता हैं। इससे हमें शारीरिक और मानसिक लाभ दोनों मिलते हैं।तनाव दूर होता है, चित्त शांत रहता है, आध्यात्मिक बुद्धि का विकास होता है और त्वचा के रोगों समाप्त होते हैं।
संबंधित खबरें
- Ahoi Astami 2022 व्रत, इस दिन खुदाई करने से बचें, कैसे रंग के कपड़े पहनें ? जानिए यहां
- Karwa Chauth 2022 Wishes: इस करवा चौथ पर ये प्यार भरे संदेश देकर अपनों के बीच घोलें रिश्तों में मिठास