दिल्ली में 1100 जगहों पर होगा छठ पूजा का आयोजन, जानें इस साल नहाय खाय और खरना की तारीख

बता दें कि अबकी बार छठ पर्व के मौके पर दिल्ली में 1100 जगहों पूजा के लिए घाट बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

0
219
Chhath Puja 2022: लोक आस्था का महापर्व नहाय खाय से शुरू, जानिए कब-कब हैं कौन सी रस्म…
Chhath Puja 2022: लोक आस्था का महापर्व नहाय खाय से शुरू, जानिए कब-कब हैं कौन सी रस्म…

Chhath Puja 2022: देशभर में इस साल छठ पूजा की शुरूआत 28 अक्टूबर से होगी। भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। लोक अस्था का ये महापर्व चार दिन तक चलता है। इस साल ये त्योहार 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत किया जाता है, जिसे महिलाएं और पुरुष दोनों रखते हैं।

Chhath Puja 2022: दिल्ली में 1100 जगहों पर होगा छठ पूजा का आयोजन, जानें इस साल नहाय खाय और खरना की तारीख
Chhath Puja 2022:

Chhath Puja 2022: 28 अक्टूबर 2022 को है नहाय खाय

कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय, खाय होगा। इस व्रत में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना होता है इसलिए नहाय-खाय के दिन महिलाएं नहाने के बाद घर की साफ-सफाई करती हैं। 28 अक्टूबर को मनाया जाने वाला नहाय-खाय के दिन घर में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बनता है। इस भोजन में सेंधा नमक का ही उपयोग किया जाता है।

29 अक्टूबर को होगा खरना

छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस बार खरना 29 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन उपवास रखने वाली महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती हैं। उसे रात को ग्रहण करती हैं, जिसके बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का व्रत शुरू हो जाता है।

Chhath Puja 2022: दिल्ली में 1100 जगहों पर होगा छठ पूजा का आयोजन, जानें इस साल नहाय खाय और खरना की तारीख
Chhath Puja 2022:

30 अक्टूबर को छठ महापर्व का पहला अर्घ्य

छठ महापर्व के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। व्रती महिलाएं और पुरुष नदी, तालाब या फिर घर में ही पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। हालांकि, राजधानी दिल्ली में जगह-जगह कृत्रिम घाट बनाए जाते हैं, जहां लोग जाकर पूजा करते हैं।

31 अक्टूबर 2022 को सुबह वाला अर्घ्य

चौथे दिन व्रती महिला और पुरुष पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद छठ का समापन हो जाता है। बाद में व्रत का पारण किया जाता है। पारण में व्रती महिलाएं और पुरुष पूरी विधि-विधान के साथ अपना व्रत खोलते हैं।

Chhath Puja 2022: दिल्ली में 1100 जगहों पर होगा छठ पूजा का आयोजन, जानें इस साल नहाय खाय और खरना की तारीख
Chhath Puja 2022:

Chhath Puja 2022: छठ महापर्व को लेकर दिल्ली में ऐसी है तैयारी

दो सालों से कोरोना महामारी के कारण छठ पूजा का रंग काफी फीका पड़ गया था। मगर इस साल कोरोना से लोगों को राहत मिली है। ऐसे में राजधानी दिल्ली में छठ को लेकर प्रशासन ने काफी तैयारियां कर ली है। बता दें कि अबकी बार छठ पर्व के मौके पर दिल्ली में 1100 जगहों पूजा के लिए घाट बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस छठ घाटों की पूरी निगरानी करेगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here