Chaitra Navratri 2022:चैत्र नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में देवी की पूजा-अर्चना के साथ ही उनके अदभुत 32 नामों का आप जाप करेंगे तो इससे निसंदेह आपको सुख, शांति और सौभाग्य का वरदान मिलेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा जी के 32 नाम अथवा नामावली का अगर श्रद्धा-भावना के साथ पाठ किया जाए तो साधक की बाधाएं समाप्त होती हैं।
मां भगवती ने अपने ही 32 नामों की माला के एक अद्भुत गोपनीय रहस्यमय और चमत्कारी जप का उपदेश दिया। जिसके करने मात्र से ही कठिन से कठिन विपत्ति, राज्यभय या दारुण विपत्ति से ग्रस्त मनुष्य भी भयमुक्त एवं सुखी हो जाता है। आइये बताते हैं आपको कैसे इन 32 नामों का जप करें और क्या है इसे करने का नियम।
Chaitra Navratri 2022: कैसे करें दुर्गा जी के 32 नामों का जाप
नवरात्र के पहले दिन सुबह स्नान इत्यादि से निवृत होकर कलश स्थापना करें। प्रभु श्री गणेश के नाम को जपने के बाद
देवी के नाम का स्मरण करें। देवी का पाठ, दुर्गा कवच को पढ़ने के बाद मां दुर्गा से अपने मन की बात अथवा समस्या
बताते हुए उनके श्रीचरणों में गुड़हल का पुष्प भेंट करें। इसके उपरांत 5,11,21,31,51,101 या जितनी आपकी श्रद्धा अथवा क्षमता हो, उनके 32 नामों का जाप करें। ध्यान रहे इस दौरान मन पूरा एकाग्र हो, सिर्फ मां भगवती की आराधना और उनसे संवाद करे। कोई अन्य विचार आपके दिमाग में नहीं होना चाहिए।
Chaitra Navratri 2022: जानें मां दुर्गा के 32 नाम
- ॐ दुर्गा
- दुर्गतिशमनी
- दुर्गाद्विनिवारिणी
- दुर्ग मच्छेदनी
- दुर्गसाधिनी
- दुर्गनाशिनी
- दुर्गतोद्धारिणी
- दुर्गनिहन्त्री
- दुर्गमापहा
- दुर्गमज्ञानदा
- दुर्गदैत्यलोकदवानला
- दुर्गमा
- दुर्गमालोका
- दुर्गमात्मस्वरुपिणी
- दुर्गमार्गप्रदा
- दुर्गम विद्या
- दुर्गमाश्रिता
- दुर्गमज्ञान संस्थाना
- दुर्गमध्यान भासिनी
- दुर्गमोहा
- दुर्गमगा
- दुर्गमार्थस्वरुपिणी
- दुर्गमासुर संहंत्रि
- दुर्गमायुध धारिणी
- दुर्गमांगी
- दुर्गमता
- दुर्गम्या
- दुर्गमेश्वरी
- दुर्गभीमा
- दुर्गभामा
- दुर्गमो
- दुर्गोद्धारिणी
इन नामों को Chaitra Navratri में माता रानी के सम्मुख रोजाना जपने से आपके मन में व्याप्त भय, दुख और रोग का नाश होता है। भाग्योदय होने के साथ ही मन को अज्ञात भय नहीं होता, शत्रु का नाश होता है। देवी सदैव आप और आपके परिवार की रक्षा करतीं हैं। जय माता दी।
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें
- Dasha Mata Puja 2022: दशा माता के व्रत के लिए क्या है पूजन विधि, जानिए दशा माता का व्रत करने से कैसे परिवार के ग्रहों की दशा शुभ हो जाती है?
- Navratri 2022: जानिए चैत्र नवरात्रि के घटस्थापना का शुभ मुहूर्त; इस साल है पूरे नौ दिन की नवरात्रि, जानें किस दिन करना होगा देवी के किस रूप को प्रसन्न