Basant Panchami 2023 : नौकरी में चाहते हैं पदोन्‍नति तो बसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये काम

Basant Panchami 2023 : 26 जनवरी को बसंत पंचमी है।ऐसी मान्‍यता है कि इसी दिन देवी सरस्‍वती का जन्‍म भी हुआ था। ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना का बहुत महत्‍व होता है।

0
80
Basant Panchami 2023 ki top news
Basant Panchami 2023 ki top news

Basant Panchami 2023 : बसंत पंचमी का दिन सभी के लिए बेहद खास होता है।ज्‍योतिष मान्‍यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई, शिक्षा आदि के काम करने और इन क्षेत्रों से जुड़ी दिक्‍कतों को भी दूर कर सकते हैं।अगर आपको भी नौकरी में पदोन्‍नति मिलने में देरी हो रही है।काम करने में बार-बार बाधाएं आ रहीं हैं तो आप भी इन तरीकों से बाधाओं को खत्‍म कर सकते हैं। 26 जनवरी को बसंत पंचमी है।ऐसी मान्‍यता है कि इसी दिन देवी सरस्‍वती का जन्‍म भी हुआ था। ज्ञान, वाणी और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना का बहुत महत्‍व होता है।ऐसे में इस दिन मां सरस्वती की कृपा से न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि नौकरी कारोबार में भी आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं।आइये जानते हैं कैसे?

Basant Panchami 2023 ki khabar
Basant Panchami 2023.

Basant Panchami 2023 : जानिए कैसे कर सकते हैं ज्ञान की देवी को प्रसन्‍न?

Basant Panchami 2023: करियर में तरक्की के उपाय
बसंत पंचमी के दिन सरस्वती गायत्री मंत्र ”ॐ सरस्वत्यै विद्महे ब्रह्मपुत्र्यै धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्” की 5 माला का नियमित रूप से जाप करें। सरस्वती गायत्री मंत्र से बुद्धि, विवेक, दूरदर्शिता, चतुराई और नौकरी कारोबार में सफलता मिलती है।

Basant Panchami 2023: पदोन्‍नति के उपाय
बसंत पंचमी के दिन सुबह स्‍नान आदि से निवृत्‍त होकर देवी सरस्वती के सामने दो मुखी दीपक जलाएं। इसके बाद ‘पद्मश्री ॐ पद्मा क्ष्री नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे करियर की बाधाएं दूर होती हैं और पदो‍न्‍नति के रास्ते खुलते हैं।

उच्च पद के लिए

Saraswati 4 min
Basant Panchami 2023.


बसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ देवी सरस्वती की पूजा करें।पूजा में मां सरस्वती को पीले रंग के फूल और मिठाइयां अर्पित करें। ऐसा करने मात्र से मां सरस्वती प्रसन्न होंती हैं और नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होती है।

ज्ञान प्राप्ति के लिए
बसंत पंचमी के दिन ”ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात्” मंत्र का जाप करें।ऐसा करने मात्र से आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही मां शारदा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here